क्या पनीर से अधिक फायदेमंद टोफू है, जानें किसके लिए क्या है बेहतर

ऐसा नहीं कि आप टोफू खा रहे हैं, तो पनीर को डाइट में शामिल ही ना करें। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम जरूरी है, इसलिए डाइट में पनीर को भी अवश्य करें शामिल। हां, यदि आपको डायबिटीज है, तो टोफू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट तत्व के कारण इसके सेवन से बचें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 17, 2019 7:57 AM IST

भारत में दूध से बने खाद्य पदार्थों में पनीर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। पनीर की तरह दिखने वाले टोफू (सोयाबीन पनीर) ने भी अब भारतीय किचन में अपनी जगह बना ली है। सवाल यह है कि दोनों में से अधिक फायदेमंद क्या है?

पनीर या टोफू क्या है अधिक हेल्दी

कई शोध कहते हैं कि पनीर से ज्यादा टोफू फायदेमंद है, तो कुछ विशेषज्ञों की राय में पनीर बेहतर है। टोफू सोयाबीन मिल्क से बनता है। पनीर को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, लेकिन टोफू को आप घर पर नहीं बना सकते हैं। सीनियर डाइटिशियन हिमांशी शर्मा कहती हैं कि दोनों ही न्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। टोफू में आयरन की मात्रा पनीर के मुकाबले अधिक होती है। जो लोग एनीमिया से ग्रस्त हैं, उन्हें टोफू का सेवन करना चाहिए। टोफू कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाता है। यह पनीर से सस्ता होता है, ऐसे में इसे हर कोई आसानी से अफोर्ड कर सकता है।

पनीर के इन 15 फायदों को जान लेंगे, तो नापसंद करने वाले भी शुरू कर देंगे खाना

प्रोटीन किसमें अधिक

यदि दोनों में मौजूद प्रोटीन तत्व की बात करें, तो 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। जो लोग वेट ट्रेनिंग रिजीम पर हैं, उनके लिए पनीर बेहतर है, क्योंकि यह मांशपेशियों को मजबूती देता है। सोया मिल्क से तैयार होने के कारण 100 ग्राम टोफू में सिर्फ 6-7 ग्राम प्रोटीन ही होता है। वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो आप पनीर की बजाय टोफू का सेवन करें। 100 ग्राम पनीर में 20.8 ग्राम फैट होता है, जबकि टोफू में सिर्फ 2.7 ग्राम ही फैट होता है।

पनीर भी है जरूरी

ऐसा नहीं कि आप टोफू खा रहे हैं, तो पनीर को डाइट में शामिल ही ना करें। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम जरूरी है, इसलिए डाइट में पनीर को भी अवश्य करें शामिल। हां, यदि आपको डायबिटीज है, तो टोफू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट तत्व के कारण इसके सेवन से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source