
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 4, 2023 7:06 PM IST
Paneer ke phool diabetes : आधुनिक समय में डायबिटीज की परेशानी काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। आज के समय में कई लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। डायबिटीज से ग्रसित मरीजों के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। साथ ही इंसुलिन की मात्रा कम होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आप डायबिटीज की इन परेशानियों को दूर करें, तो इसके लिए आप पनीर के फूलों से बनी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। जी हां, पनीर का फूल जिसे कई लोग पनीर डोडा के नाम से भी जानते हैं।
यह भारत समेज दुनियाभर के कई देशों में पाया जाता है, जिसका प्रयोग औषधि के रूप में किया जा सकता है। पनीर के फूलों के प्रयोग से आप शरीर की कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पनीर के फूल डायबिटीज रोगियों के लिए किस तरह है फायदेमंद?
ब्लड में शुगर के स्तर को कम करने के लिए आप डोडा पनीर यानी पनीर के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं। कुछ रिसर्च में सामने आया है कि पनीर के फूलों में एंटी-डायबिटीक गुण होते हैं, जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, यह फूल पैंक्रियाज की बीटा सेल्स को सही करने में असरदार होता है, जो इन्सुलिंस का बेहतर उपयोग करने में मददगार साबित हो सकता है। मालूम हो कि बीटा सेल्स शरीर में इंसुलिन के उत्पादन में मददगार होता है। लेकिन डायबिटीज से ग्रसित मरीजों के बीटा सेल्स डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में पनीर के फूल आपके शरीर के लिए प्रभावी साबित हो सकते हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में पनीर के फूल काफी मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।