
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 5, 2018 12:32 PM IST
पनीर खाने से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। © Shutterstock
पनीर से तरह-तरह के व्यंजनों बनाए जाते हैं, पर क्या आप जानती हैं कि यह हमारी सेहत के लिए कितना उपयोगी है? खासकर, शाकाहारी लोगों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि पनीर किस तरह से आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकता है। पनीर में कैल्शियम तथा फॉस्फोरस नामक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं, इसलिए इसका सेवन आपकी हड्डियों तथा दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर भी होता है, ऐसे में यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा थ्री लाभ पहुंचाता है। यह दूध से बनाया जाता है इसलिए इसे खाने के बाद दूध की तरह आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर पनीर किस तरह से आपको बीमारियों से बचाए रखता है, बता रही हैं डायटिशियन सोनिया नारंग।
दिल के लिए हेल्दी है शंखपुष्पी हर्ब, जानें इसके और भी हैं कई लाभ
पनीर के 15 लाभ इस प्रकार हैं
- पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 2, बी 1, ए, डी, फॉस्फोरस, जिंक आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। 100 ग्राम पनीर में 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए पर्याप्त है।
- दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम का बेहतर स्रोत पनीर है। इसमें लैक्टोज कम होता है। लैक्टोज दांतों को नुकसान पहुंचाता है। पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे
- इसमें मौजूद पोषक तत्व और ओमेगा 3 फैटी एसिड हडिडयों को मजबूत कर अर्थराइटिस से होने वाली बीमारी को रोकता है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पनीर का सेवन अधिक करना चाहिए।
- इसमें लिनोलाइक एसिड होता है, जो एक फैटी एसिड होता है। यह शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है। यदि आप वजन कम करने का सोच रहे हैं, तो पनीर जरूर खाएं। कुछ ही महीनों में फर्क नजर आने लगेगा ।
बेहतर कुकिंग ऑयल को चुनकर करें अपने दिल की हिफाजत, इन तेल को करें डायट में शामिल
- पनीर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से कई छोटी-बड़ी बीमारियों से शरीर आसानी से लड़ सकता है।
- यह रोगग्रस्त और हानिकारक कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है, ताकि वे बढ़ न पाएं। इसमें मौजूद प्रोटीन स्तन कैंसर नहीं होने देता है। महिलाओं को इसका सेवन प्रतिदिन जरूर करना चाहिए।
- इसमें ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड होता है, जो तनाव एवं डिप्रेशन नहीं होने देता। नींद भी अच्छी आती है। ऐसे में इसका सेवन रात के समय करना ठीक होता है।
पनीर खाने से बहुत हद तक गठिया के दर्द से आराम मिलता है। © Shutterstock
- यदि आपके शरीर में प्रोटीन व कैल्शियम की कमी रहेगी, तो आपको गठिया हो सकता है। पनीर खाने से बहुत हद तक गठिया के दर्द से आराम मिलता है।
- इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। फाइबर पाचन से जुड़ी सारी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। पेट ठीक रखता है और पाचन शक्ति मजबूत करता है। वजन कम करने के लिए खूब खाएं कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें
- यदि ब्लड प्रेशर घटने-बढ़ने की समस्या है, तो पनीर खाएं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रखने में मददगार है। इससे मधुमेह होने की संभावना भी कम होती है।
- गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ भ्रूण के लिए पनीर लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस भ्रूण के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है। इससे डिलीवरी में भी आसानी होती है। ये हैं नेगेटिव कैलोरी फूड्स, जो चुटकियों में कम कर देंगे आपका वजन
- चूंकि इसमें ओमेगा 3 पाया जाता है, जो मानसिक विकास में सहायक होता है। छोटे बच्चों को प्रतिदिन पनीर खिलाना चाहिए। इससे दिमाग सक्रिय और तेज बना रहता है।
- चूंकि पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए ये शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है। इस कारण ब्लड शुगर का स्तर न तो अचानक बढ़ता है और न ही अचानक एनर्जी देता है, जो तुरंत कम हो जाती है।
- पनीर खाने के बाद काफी देर तक भूख का अहसास नहीं होता, इसलिए इसे स्नैक्स के रूप में भी लिया जा सकता है। ऐसे में आप मोटे होने से भी बचे रहेंगे।
- पनीर ताजा खाएं। घर का पनीर अधिक फायदेमंद होता है। इसे कच्चा, सलाद या सब्जी के रूप में खाना लाभदायक होता है। सब्जी बनाते समय इसे अधिक न पकाएं, नहीं तो इसमें मौजूद सारे पोषक तत्व समाप्त हो सकते हैं।