पनीर फ्रैंकी : पनीर का एक हेल्‍दी और टेस्‍टी नाश्‍ता, इस तरह करें तैयार

सुबह अगर कुछ टेस्‍टी और हेल्‍दी मिल जाए तो दिन भर आप एनर्जेटिक फील करते हैं। ऐसा ही टेस्‍टी और हेल्‍दी नाश्‍ता है पनीर फ्रैंकी। जो बनाने में भी बहुत आसान है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : July 3, 2019 10:32 AM IST

सुबह का नाश्‍ता आपको दिन भर के लिए एनर्जी और फुर्ती देता है। इसलिए यह जरूरी है कि नाश्‍ते में कुछ ऐसा हो जो आपको सेहत के साथ स्‍वाद भी दे। पनीर में हाई प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए आहार विशेषज्ञ पनीर से बने व्‍यंजनों को नाश्‍ते में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसा ही एक हेल्‍दी और टेस्‍टी नाश्‍ते का व्‍यंजन है पनीर फ्रैंकी। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

पनीर के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

पनीर का सबसे बेहतरीन लाभ है कि यह आपकी हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाता है साथ ही कैल्श‍ियम और फास्फोरस का एक बढ़िया स्त्रोत भी है। रोजाना पनीर का सेवन हड्डयिों की समस्या, जोड़ों में दर्द और दांत के रोगों से बचाए रखने में बेहद मददगार है। पनीर में अत्यधिक मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं, जो भोजन के पाचन में बेहद मददगार साबित होता है। यह पाचन तंत्र के सुचारू रूप से चलने के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है।

पनीर का हेल्‍दी व्‍यंजन पनीर फ्रैंकी 

तैयारी का समय : 25-30 मिनट

खाना पकाने के समय : 25-30 मिनट

सर्विंग्स : 4

खाना पकाने का स्तर : मध्यम

स्वाद : नरम

सामग्री पनीर फ्रैंकी

पनीर घिसा हुआ 100 ग्राम

मैदे की रोटियाँ 4

आलू छीलकर मैश किया हुआ 2

नमक स्वादानुसार

नींबु का रस 1 बड़ा चमचा

हल्दी का पावडर 1/4 (एक चौथाई छोटा चम्मच

लाल मिर्च पावडर 1/2(आधा) छोटा चम्मच

भुने हुए जीरे का पाउडर 1 छोटा चम्मच

अमचूर 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला ½ (आधा) छोटा चम्मच

ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ 2 बड़े चम्मच

ऑइल तलने के लिए

बंदगोभी ¼ (एक चौथाई छोटे आकार का)

गाजर 1

नमक स्वादानुसार

चाट मसाला ½ (आधा) छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें :

हेल्‍दी रेसिपी: इस रेसिपी से घर पर ही बनाएं हेल्‍दी पिज्‍जा

पनीर फ्रैंकी बनाने की विधि

एक कटोरे में पनीर को घिस लें। इसमें आलू, नमक, नींबू का रस, हल्दी पाउडर, अमचूर और चाट मसाला डालें। हरे धनिये को बारीक काटकर डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसके लम्बे आकार के कबाब बना लें।

एक पैन में थोडा़ तेल गरम करें और कबाब को सेक लें। पलट दें और दूसरी ओर भी सेक लें। इस दौरान बंदगोभी को पतला पतला काट लें और एक कटोरे में रख दें।

यह भी पढ़ें – नींबू के फायदे जानेंगे, तो हैरान रह जाएंगे

इसी तरह गाजर को भी काट लें और कटोरे में डालें। नमक और चाट मसाला डालकर मिला दें। ठंडा करने फ्रिज में रख दें।

कबाब को तवे से हटाएँ और प्लेट में रख दें। तवे पर मैदे को रोटीयाँ हल्की सी गरम कर लें। हर रोटी पर एक पनीर कबाब रखें और थोडा़ सा सैलेड डालें। थोडा़ सा चाट मसाला और थोडा़ भुने हुए जीरे का पाउडर ऊपर से छिड़कें। रोल करें और परोसें।

ये है पनीर की हेल्‍दी और टेस्‍टी फ्रैंकी। खास बात ये कि आप इन्‍हें टिफि‍न में भी कैरी कर सकते हैं और सफर में भी आराम से खा सकते हैं।