
Also Read
पनीर खाने का सही समय कब होता है, जानें। © Shutterstock.
जब भी घर में कोई पार्टी होती है, तो शाकाहारी लोगों के लिए बस एक ही ऑप्शन नजर आता है पनीर। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को पनीर खाना अच्छा लगता है। इससे आप कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। कोई भी डिश झटपट बन जाती है। लेकिन हर किसी चीज को खाने का एक प्रॉपर तरीका, समय होता है। किसी भी समय कुछ भी खा लेने से वह शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है। गैस, अपच आदि की समस्या भी हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि पनीर खाने का भी एक सही वक्त होता है? कभी भी पनीर खाने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। पनीर खाने का सही समय क्या होता है जानें...
पनीर स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रोटीन और वसा एक ही मात्रा में शामिल होते हैं। पनीर प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के साथ ही त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है। इन सभी फायदों के लिए पनीर खाना हेल्दी तो है ही, लेकिन यह जान लेना भी जरूरी है कि पनीर खाने का सही समय क्या है? यदि आप भी किसी भी समय पनीर खा लेते हैं, तो ऐसा करने से बचें। जानें, पनीर खाने का सही समय क्या है...
- यदि आप एक्सरसाइज करने के तुरंत पहले या बाद में पनीर खाते हैं, तो ऐसा करने से बचें, क्योंकि शरीर को फैट की आवश्यकता नहीं होती है।
- एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद जब आप पनीर से बनी कोई भी डिश खाते हैं, तो इसमें मौजूद फैट पाचन क्रिया को धीमा कर देता है।
- रात में सोने से एक घंटे पहले आप पनीर का सेवन करें। यह आसानी से पच जाएगा। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अच्छी तरह से प्राप्त होंगे।
- सोते समय शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में पनीर खाना एक अच्छा विकल्प होता है।
- इसे दिन के वक्त भी खा सकते हैं, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से बचें।
- अगर आप पनीर को संतुलित तरीके से खाएंगे, तो मोटे नहीं बल्कि फिट रहेंगे।
दूध को फाड़कर या फिर फटे हुए दूध से पनीर तैयार किया जाता है। इसे बनाते वक्त जो पानी बच जाता है, उसे फेकें नहीं, क्योंकि अगर आपको शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी है, तो इसे पी लें। पनीर, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और प्रोटीन से बना हुआ उत्पाद है, जो काफी हेल्दी होता है।
Purple Cabbage : डायबिटीज, कैंसर से बचाए बैंगनी पत्ता गोभी, जानें अन्य फायदे