Panchamrit Benefits: हर दिन थोड़ा-थोड़ा पिएंगे पंचामृत तो बूस्ट होगी इम्यूनिटी, जानें इसके अन्य फायदे

Panchamrit Benefits: आप इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए हेल्दी डायट तो ले ही रहे होंगे। आज से पंचामृत का सेवन भी कुछ दिनों के लिए करना शुरू कर दें। जानें, पंचामृत क्या है, किन चीजों से तैयार की जाती है और कैसे बूस्ट होती है पंचामृत से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 6, 2021 7:46 AM IST

Panchamrit Benefits in Hindi: पंचामृत (Panchamrit) के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आमतौर पर पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में पंचामृत (Panchamrit benefits) तैयार किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि पंचामृत पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है? आप हर तरह के संक्रमण से बचे रहते हैं। कोरोना महामारी में हर विशेषज्ञ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की बात कर रहे हैं। आप इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity booster foods) करने के लिए हेल्दी डायट ले ही रहे होंगे। आज से पंचामृत (Panchamrit in Hindi) का सेवन भी कुछ दिनों के लिए करना शुरू कर दें। जानें, पंचामृत क्या है, किन चीजों से तैयार किया जाता है।

पंचामृत क्या है? (What is Panchamrit in Hindi)

पंचामृत यानी पांच अमृत। यह पांच चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें गाय का दूध, घी, चीनी, दही और शहद मिलाया जाता है। इन पांचों सामग्री को एक साथ मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। कुछ लोग इसमें तुलसी का पत्ता भी डालते हैं, ताकि फ्लेवर और सुगंध बढ़ जाए। पूजा के दौरान भगवान को इससे भोग लगाया जाता है। पूजा समाप्त होने के बाद इसे हर कोई प्रसाद के तौर पर ग्रहण करता है। कहते हैं, पंचामृत शरीर के अंदर पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न करता है। आयुर्वेद में भी पंचामृत को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाला एक स्वस्थ पेय पदार्थ बताते हैं।

पंचामृत से होने वाले सेहत लाभ (Panchamrit Health Benefits in Hindi)

1 जिन लोगों की इम्यूनिटी पावर कमजोर (Panchamrit boosts immunity) होती है, उन्हें इसका सेवन हर दिन थोड़ा-थोड़ा करना चाहिए। इसके सेवन से आप कई संक्रामक रोगों से भी बचे रह सकते हैं।

2 पंचामृत में दूध और दही मिले होते हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

3 आयुर्वेद में कहा गया है कि पंचामृत, शीतल, बलवर्धक, पाचक, कफनाशक होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होती है।

4 जिन लोगों को भूख कम लगती है, उन्हें पंचामृत पीनी चाहिए। (Panchamrit Health Benefits in Hindi)

5 दिमाग को शांत रखना है, तो पंचामृत पिएं। इसके सेवन से गुस्सा भी कम आता है। मूड सही रहता है।

6 पंचामृत में तुलसी की पत्तियां होती हैं और ये पत्तियां कई रोगों से बचाती हैं। तुलसी के अपने कई सेहत लाभ होते हैं। इसमें तुलसी डालने से इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। तुलसी में मौजूद तत्व दिल के रोगों, कैंसर, डायबिटिज, कब्ज, ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाते हैं।

7 त्वचा संबंधित समस्याएं भी कम होंगी। (Health Benefits of Panchamrit in Hindi)

8 शरीर रोगमुक्त और स्वस्थ (panchamrit ke fayde in hindi) रहता है। पंचामृत का सेवन कम ही करें ना कि एक गिलास पी लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source