
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 5, 2020 5:43 PM IST
पाम तेल में मौजूद विटामिन ई से बढ़ती है इम्यूनिटी, स्टडी में किया गया दावा
Palm Oil Health Benefits: रसोई में इस्तेमाल होने वाले पाम तेल का सेवन कोरोना काल (Coronavirus Pandemic) में फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि, वैज्ञानिकों का दावा है कि पाम तेल (Palm Oil) से प्राप्त होने वाला विटामिन ई (Vitamin E) आपकी इम्यूनिटी बढ़ा सकता है। हाल के एक रिसर्च में यह पाया गया है कि पाम यानि ताड़ के तेल से निकाला गया विटामिन ई, रोग-प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) को बढ़ाता है। इस रिसर्च के परिणाम जर्नल ‘करंट फार्मास्यूटिकल बायोटेक्नोलॉजी’ (Current Pharmaceutical Biotechnology) में प्रकाशित किए गए। (Palm Oil for Immunity Boost )
पाम ऑयल यानि ताड़ का तेल विटामिन ई से समृद्ध होता है। साथ ही इसमें, टोकोफेरोल्स और टोकोट्रिनॉल जैसे कम्पाउंड्स भी होते हैं, जो नुकसानदायक केमिकल डैमेज़ से शरीर की कोशिकाओं (Cells) की रक्षा करते हैं। एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “जहां टोकोफेरॉल कम्पाउंड के प्रभावों के बारे में पर्याप्त जानकारयां उपलब्ध है वहीं, टोकोट्रिनॉल के बारे में अभी बहुत कुछ जानना-समझना बाकी है।”
यह रिसर्च मलेशिया और लीबिया के रिसर्चर्स की एक टीम ने किया। रिसर्च में चूहों की लीवर सेल्स पर टोकोट्रिनॉल (ताड़ के तेल से निकाले गए तत्वों ) के प्रभावों की जांच की गयी। रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि शरीर में ऑक्सिडेटिव डैमेज को कम करने के प्रभाव केवल 60 मिनट में ही दिखायी पड़ने लगे। (Palm Oil Health Benefits)
रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस रिसर्च के परिणामों के आधार पर पाम ऑयल की मदद से विभिन्न बीमारियों के इलाज में मदद हो सकेगी। पाम तेल के फायदे प्राप्त करने के लिए आप विभिन्न तरीकों से इसे अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। जैसे-