Paleo Diet : बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो पैलियो डाइट अपनाकर देखें

वजन कम करना हो या लंबी उम्र तक एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हों, पैलियो डायट आजमा कर देखें। जानें, पैलियो डाइट (paleo diet benefits) कैसे वजन करता है कम और इसके और क्या-क्या फायदे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 4, 2020 10:57 AM IST

यदि आप लंबे समय तक फिट, मजबूत, दुबले-पतले और ऊर्जावान बने रहना चाहते हैं, तो पैलियो डायट (Paleo diet) अपने खानपान में शामिल करके देखिए। पैलियो डायट (Paleo diet for weight loss) में फल, सब्जी, अंडा, सीफूड, मछली, नट्स, सीड्स, ऑलिव, कोकोनट और फ्लैक्स सीड जैसे हेल्दी ऑयल शामिल होते हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा हाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो डायबिटीज, कैंसर और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने या ठीक करने में मदद करते हैं। अन्य आहार की तुलना में, पैलियो डायट ने दुनिया भर के बहुत से लोगों को अच्छे परिणाम दिए हैं। यह ब्लड लिपिड प्रोफाइल, नींद के पैटर्न और शुगर लेवल में स्थिरता (Paleo diet benefits) लाने में भी मदद करता है।

वजन कम करने के लिए लें पैलियो डाइट 

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो पैलियो डायट (Paleo diet for weight loss) लेना शुरू कर दें। प्रोसेस्ड फूड्स (रिफाइंड ग्रेन और शुगरी ड्रिंक्स) को कम लेने से कार्ब्स का इनटेक सीमित हो जाता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। कार्ब को लिमिट करने से फ्रुक्टोज और अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन स्वतः ही कम हो जाता है। इससे हमारे शरीर में गैरजरूरी फैट की मात्रा भी कम हो जाती है।

Military Diet Plan : क्या है मिलिट्री डाइट प्लान, फायदे-नुकसान और मिल्ट्री डाइट सब्सटिट्यूट्स

प्रोटीन से भरपूर होता है पैलियो डाइट

नमामी लाइफ की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि पैलियो डायट में एनिमल-बेस्ड प्रोटीन शामिल होता है। रेड मीट, चिकन आदि में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। ऐसे में आप चाहें, तो अपनी डायटिशन से पैलियो डायट के बारे में बात कर लें। और अपने खानपान में किन प्रोटीन को और कितनी मात्रा में शामिल कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी ले लें।

lemon in paleo diet

हेल्दी है आंतों के लिए

मीठे खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स हमेशा आंतों के रास्ते में दिक्कत पैदा करते हैं। आधुनिक जीवनशैली और इसके साथ-साथ बढ़ता तनाव, अक्सर हमें जंक फूड या हाइली प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को खाने पर मजबूर करता है, जिसके परिणामस्वरूप लीकी गट सिंड्रोम हो सकता है। पैलियो डायट आपके आहार से इन ज्वलनशील खाद्य पदार्थों को बाहर निकालता है। इस डायट में कुछ ऐसी पौष्टिक चीजें शामिल होती हैं, जो आपके पाचन तंत्र के लिए बेहतर हैं। उदाहरण के तौर पर एनिमल-प्रोटीन एसिड के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। नींबू, अनन्नास, नारियल का तेल, हल्दी और जड़ी-बूटियों जैसे खाद्य पदार्थ एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं। ये सूजन कम करने के साथ ही पाचन तंत्र की रक्षा करते हैं।

Keto Diet Plan : क्या है कीटो डाइट प्लान, डाइट फूड और इसके फायदे

फ्रुक्टोज के सेवन को करे सीमित

फ्रुक्टोज या सिम्पल शुगर हर उस प्रोसेस्ड फूड में मौजूद होते हैं, जिनका सेवन हम करते हैं। इनमें ब्रेड और कॉन्डीमेंट्स (condiments) भी शामिल होते हैं। फ्रुक्टोज का अधिक मात्रा में सेवन आजकल के आहार में कॉमन हो गया है। इनसे लिवर को क्षति पहुंच सकती है। इंसुलिन रेजिस्टेंस भी बन जाती है। ये मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को भी बढ़ावा देते हैं। जिन खाद्य स्रोतों में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, वे पैलियो डायट में शामिल नहीं होते हैं। इसमें ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं, जो पाचन में आसान होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये मिलकर अधिक स्वस्थ और संपूर्ण आहार बनते हैं।

मस्तिष्क रहे स्वस्थ 

पैलियो डायट में शामिल प्रोटीन और फैट्स का सबसे अच्छा स्रोत सैलमन मछली है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। यह आंखों, दिल के साथ-साथ इंसान के मस्तिष्क के विकास और कार्य क्षमता के लिए सबेस बेहतर होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source