Palak Chukandar Gajar Juice: रोज सुबह 10 दिनों तक पिएं पालक, चुकंदर और गाजर का जूस, सेहत और त्वचा को मिलेंगे ये 5 फायदे

Spinach Beetroot Carrot Juice Benefits in Hindi: पालक चुकंदर और गाजर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप अपनी रोज की डाइट में इस जूस को शामिल कर सकते हैं। इस जूस को पीने से त्वचा को भी लाभ मिलता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 17, 2025 8:55 AM IST

Palak Chukandar aur Gajar ka Juice Peene ke Fayde: पालक चुकंदर और गाजर, तीनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो चुकंदर और गाजर का जूस खूब पिया जाता है। लेकिन, आप चाहें तो इस जूस में पालक भी डाल सकते हैं। पालक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पिएंगे, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। इस जूस को पीने से वेट लॉस में मदद (Palak Chukandar Gajar Juice for Weight Loss) मिलेगी। साथ ही, पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। दरअसल, यह जूस विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अगर इस जूस का लगातार 10 दिनों तक सेवन किया जाए, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। आइए, जानते हैं पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदे (Palak Chukandar or Gajar ka Juice peene se Kya Hota Hai)-

10 दिनों तक पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदे

1. मौसमी बीमारियों से बचाए

बदलते मौसम में बीमार होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए बदलते मौसम में आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना चाहिए। रोज सुबह पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी (Palak Chukandar Gajar Juice to Boost Immunity) बढ़ेगी। गाजर विटामिन-सी का अच्छा सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददकरता है। रोज 10 दिनों तक इस जूस को पीने से आपका कई बीमारियों से बचाव होगा।

2. अपच और कब्ज से छुटकारा दिलाए

अगर आप अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान हैं, अपनी डाइट में पालक, चुकंदर और गाजर का जूस (Palak Chukandar Gajar Juice for Constipation) जरूर शामिल करें। इस जूस को पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पिएंगे, तो इससे पेट आसानी से साफ होगा। इस जूस को पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है।

3. शरीर में खून बढ़ाए

पालक और चुकंदर, दोनों ही आयरन के बेहतरीन सोर्स हैं। अगर आप रोज पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पिएंगे, तो इससे शरीर में खून की कमी पूरी होगी। इस जूस को पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इससे एनीमिया से बचाव होता है। खून बढ़ाने के लिए आप रोज 10 दिनों तक सुबह पालक, चुकंदर और गाजर का जूसपी सकते हैं।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

पालक, चुकंदर और गाजर स्किन के लिए भी फायदेमंद (Palak Chukandar Gajar Juice for Skin) होते हैं। अगर आप रोजाना इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होंगी। पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से त्वचा के दाग-धब्बे और मुंहासे ठीक होते हैं। इस जूस को पीने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है और रंगत साफ होती है।

5. हार्ट हेल्थ में सुधार करे

हृदय हमारे शरीर का एक अहम अंग है। रोजाना पालक, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से हार्ट हेल्थ को भी लाभ मिलता है। इस जूस को पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है। रोज 10 दिनों तक इस जूस को पीने से हार्ट हेल्थ (Palak Chukandar Gajar Juice for Heart Health) में सुधार होता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।