... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
डाइट से लेना है ज्यादा पोषण तो इन फूड्स को मिलाना करें शुरू! हेल्दी रहेगा शरीर और बीमारियां होंगी दूर
क्या आप हेल्दी रहना और हमेशा तंदरुस्त दिखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए बैलेंस्ड डाइट लेना बहुत ही जरूरी होता है लेकिन क्या सिर्फ बैलेंस्ड डाइट ही आपके लिए काफी होगी? आपके मन में भी ये सवाल बार-बार आता है तो जान लीजिए कि आप जैसा खाते हैं वैसा ही दिखते हैं लेकिन आप किस तरीके से खाते हैं, यह भी उतना ही मायने रखता है। यही कारण है कि बहुत से लोग इस बात को नजरअंदाज करते हैं और अपने स्वास्थ्य को न चाहते हुए भी नुकसान पहुंचाते हैं। आपके खाने के विकल्प ही आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्वों की कमी पैदा करते हैं, जिस कारण से आप हेल्दी नहीं रह पाते हैं। दरअसल हमें अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो मिल-जुल कर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करें। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड कॉम्बिनेशन के बारे में, जो आपको ज्यादा से ज्यादा पोषण प्रदान कर सकते हैं।
विटामिन सी आपके शरीर में सभी प्रकार के आयरन के बेहतर अवशोषणमें मदद करता है, खासकर उस प्रकार के आयरन को, जो आपको पौधों से प्राप्त होता है। इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि प्लांट बेस्ड आयरन का केवल 40% ही हमारे शरीर में अवशोषित होता है जबकि विटामिन सी उसे दोगुना या तिगुना करने का काम करता है। इसलिए आप आयरन से भरपूर फूड्स जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, छोले, बाजरा को विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नींबू या अमरूद जैसे फल के साथ खाकर शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं और विटामिन सी के लेवल को भी दुरुस्त रख सकते हैं।
कैल्शियम और विटामिन डी एक और ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है। कैल्शियम का संपूर्ण लाभ आपको तभी मिलता है, जब विटामिन डी की लेवल आपके शरीर में दुरुस्त होगा। विटामिन डी ही हड्डियों और दांतों में कैल्शियम के अवशोषण, पोषक तत्व को लाने-ले जाने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन डी और कैल्शियम के लिए आप डेयरी सोर्स, टोफू, सोया, मशरूम जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन ए, डी, ई, के ऐसे विटामिन्स हैं, जिन्हें फैट सोल्यूबल विटामिन कहा जाता है क्योंकि इन विटामिन्स को को शरीर में पूर्ण रूप से अवशोषित होने के लिए फैट की जरूरत पड़ती है। ये विटामिन्स पानी में नहीं घुल पाते हैं लेकिन ये सभी विटामिन हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट, आंखों की रोशनी और शरीर के दूसरे काम को करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि फैट के बिना इन सभी विटामिन्स को आपका शरीर मेटाबॉलाइज नहीं कर पाएगा। इसलिए इन विटामिन्स से भपे फूड्स के साथ आपको हाई फैट वाले फूड्स जैसे नट्स, बीज और जैतून का तेल भी अपनी डाइट में शामिल करना होगा।
आपने शायद ये कॉम्बिनेशन पहली बार सुना है, है ना? इन दोनों पोषक तत्वों का एक साथ सेवन आपके शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा को बढ़ाने और एंटी-कैंसर गुणों को बूस्ट करने में मदद करता है। सल्फोराफेन से भरपूर फूड्स में ज्यादातर सब्जियां होती हैं, जैसे ब्रोकली, केल, पत्ता गोभी, ब्रुसेल्स स्प्राउट्स, जिनके साथ आप सेलेनियम से भरपूर फूड्स मछली, मांस, सूरजमुखी के बीज जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
काली मिर्च में मौजूद पिपरीन नाम का यौगिक हल्दी में मौजूद करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ा देता है और शरीर में सूजन रोधी गुण बूस्ट होते हैं। इसलिए जब भी आप अगली बार सब्जी बनाएं तो उसमें हल्दी के साथ-साथ काली मिर्च का सेवन जरूर करें।