
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि इस साल 18 फरवरी को मनाई जाएगी। कई शिव भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस खास मौके पर शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं, कई श्रद्धालु इस अवसर पर उपवास रखते हैं। शिवरात्रि पर भगवान शिव को बेर और ठंडाई का भोग मुख्य रूप से लगाया जाता है। अगर आप भी ठंडाई का भोग लगाने जा रहे हैं, तो इस बार पान की ठंडाई का भोग लगाएं। पान की ठंडाई स्वाद में काफी जबरदस्त होती है। साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। पान की ठंडाई का सेवन करने से आपके पेट की गर्मी शांत होती है, जिससे मुंह के छाले भी दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं पान की ठंडाई की रेसिपी और इससे सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
पान की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले पान को अच्छी तरह से धो लें। अब इसे मिक्सर ग्राइंडर की जार में डालें। इसमें सौंफ, इलायची, पिस्ता, चीनी और थोड़ा सा दूध डालकर इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। जब सारी चीजें अच्छी तरह से पीस जाए, तो इसे एक बर्तन में निकाल लें। अब इसमें बचे हुए दूध और थोड़ा सा मेवा डालकर इसे अच्छे से हिलाएं। लीजिए पान की ठंडाई तैयार है। अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व करें।
पान की ठंडाई पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। इससे पेट की गर्मी शांत होने से लेकर मुंह के छाले दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ असरदार लाभ-
पान की ठंडाई पीने से आपके पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। दरअसल, इस ठंडाई में पान के साथ-साथ सौंफ को भी मिलाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुमों से भरपूर होता है। इसके साथ ही सौंफ पेट की गर्मी को शांक करता है, जिससे आप पेट फूलना, अपच, कब्ज जैसी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
पान की ठंडाई पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो बदलते मौसम की वजह से होने वाली सर्दी-जुकाम की परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो पान की ठंडाई जरूर पिएं।
ठंडाई में कई तरह के ड्राईफ्रूट्स और बीज मिलाए जाते हैं, जो आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी दे सकता है। इसके साथ ही इसमें दूध भी होता है, जो आपके लिए एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक साबित हो सकता है। अगर आप शिवरात्रि का उपवास रख रहे हैं, तो पान की ठंडाई जरूर पिएं। इससे आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।
पान में मुंह के छाले की परेशानी को दूर करने का गुण होता है। वहीं, इससे तैयार ठंडाई आपके पेट की गर्मी को शांत करता है। ऐसे में अगर आपको मुंह का छाला पेट की गर्मी की वजह से हुआ है, तो आप पान की ठंडाई जरूर पिएं। इससे छाले की परेशानी कुछ ही समय में ठीक हो सकती है।
पान की ठंडाई पीने से आपकी मेमोरी पावर भी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें कई तरह के ड्राईफ्रूट्स और दूध का मिश्रण होता है, जो आपके मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर कर सकता है।
पान की ठंडाई सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पान से किसी तरह की परेशानी है तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।