ओवरहाइड्रेशन : जानिए क्‍या है ये और कैसे करें इससे बचाव

गर्मियों में अकसर डिहाइड्रेशन की समस्‍या होती है, पर क्‍या आप जानते हैं कि नमक ज्‍यादा खाने और आवश्‍यकता से अधिक पानी पीने के कारण आपको ओवरहाइड्रेशन की भी समस्‍या हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : April 4, 2019 1:05 PM IST

गर्मियों में ज्‍यादातर लोग आपको यही सलाह देंगे कि खूब पानी पिएं और तलर पदार्थ भी लेते रहें। पर कितना पानी पीना है और कितना तरल पदार्थ लेना है यह आपको कोई भी नहीं बता पाता। जबकि गर्मियों में डिहाइड्रेशन के साथ ही ओवरहाइड्रेशन भी हो सकती है सेहत के लिए खतरनाक।

कितना पानी है जरूरी

पानी की जरूरत उम्र और शारीरिक श्रम के अनुसार बदलती रहती है। मसलन अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि आपको खूब पसीना आता है तो आपको ज्‍यादा पानी पीने की जरूरत होगी। पर अगर ऐसा नहीं है तो आपके शरीर को उतने पानी की जरूरत नहीं होगी। वैसे एक सामान्‍य अवधारणा यह है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 2-4 लीटर पानी पीना चाहिए। विशेष स्थितियों जैसे-जिम, एक्सरसाइज, भारी मेहनत या गर्मी के कारण इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। मगर आप सामान्य तौर पर रोजाना 5-6 लीटर से ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी डाल सकता है।

यह भी पढ़ें - अगर आप हैं चीज़ ऑमलेट के शौकीन, तो आपके दिल को हो सकता है खतरा

क्‍यों खतरनाक है ज्‍यादा पानी पीना

अगर आप जरूरत से ज्‍यादा पानी पीते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए कई तरह से खतरनाक हो सकता है। सबसे बड़ी बात जिससे लोग सबसे ज्‍यादा डरते हैं कि ज्‍यादा पानी पीने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। असल में हमारा वजन तब बढ़ता है, जब शरीर में फैट जमा होता है। जमे हुए फैट सेल्स में पानी की मात्रा भी होती है। ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो किडनी पूरे पानी को शरीर से बाहर निकालने में सक्षम नहीं होती है। बचा हुआ पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगाड़ता है। इससे पानी शरीर में जमा हो जाता है और आपका वजन बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें – क्‍या नाश्‍ते की भरपाई ब्रंच से की जा सकती है ? क्‍या कहते हैं डायट एक्‍सपर्ट

हो सकती है दिमाग में सूजन

एक शोध में पाया गया है कि शरीर में ज्यादा मात्रा में पानी हो जाने पर सोडियम का लेवल तेजी से कम होने लगता है। सोडियम का स्तर घटने से मस्तिष्क में सूजन आ सकती है, जो कि एक खतरनाक स्टेज है। शोध में पाया गया है कि ज्यादा पानी पीने के कारण शरीर में असामान्य रूप से सोडियम कम होने लगता है इसलिए हाइपोट्रिमिया का खतरा बढ़ जाता है। सोडियम एक तरह का इलेक्ट्रोलाइट है, जो हमारे शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़ें – दूसरों को ऑफर कीजिए अपनी सीट, बने रहेंगे फि‍ट

क्यों पीते हैं ज्यादा पानी

आमतौर पर ज्यादा सोडियम और कम पोटैशियम के सेवन से बहुत ज्यादा प्यास लगती है। नमक सोडियम से बना होता है इसलिए ज्यादा नमक खाने वालों को ज्यादा प्यास लगती है। नमक कोशिकाओं (सेल्स) से पानी को बाहर निकालता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं, तो आपकी कोशिकाएं मस्तिष्क को जल्दी-जल्दी प्यास लगने का संकेत भेजने लगती हैं।

लगातार न पिएं ज्‍यादा पानी

अगर आपने किसी दिन ज्‍यादा पानी पी लिया है तो किडनी धीरे-धीरे उसे बाहर निकालने का काम करती रहती है। 24 घंटे में ही यह जमा हुआ पानी शरीर से निकल जाता है। लेकिन अगर ज्‍यादा पानी पीना आपकी रोज की आदत में शुमार हो गया है तो इसे बाहर निकाल पाना किडनी के लिए भी मुश्किल होगा। इससे किडनी के फेल होने का भी खतरा हो सकता है।

कैसे घातक है ओवरहाइड्रेशन

जरूरत से ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ओवरहाइड्रेशन का असर सीधा किडनी पर पड़ता है। दरअसल किडनियां ही हमारे शरीर में पानी को फिल्टर करने का काम करती हैं। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं, तो किडनियों पर काम का बोझ ज्यादा पड़ता है, जिससे लंबे समय में किडनी फेल होने का भी खतरा हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source