
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 1, 2023 12:27 PM IST
Supplements bad for heart: शरीर को हेल्दी रखने के लिए आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है और इस बारे में हर किसी को जानकारी है। इस बारे में जानकारी होने के बावजूद भी ज्यादातर लोग खाना खाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि उन्हें इस डाइट से क्या न्यूट्रिएंट्स मिलने वाले हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों को बाद में सप्लीमेंट्स की मदद से शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति करनी पड़ती है। वहीं कुछ लोग जब जिम जाने लगते हैं या घर पर एक्सरसाइज करके मसल बिल्ड करते हैं, तब वे सप्लीमेंट्स लेना शुरू करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सप्लीमेंट्स का जरूरत से ज्यादा सेवन या फिर गलत तरीके से सेवन आपके हार्ट को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको उन हेल्दी सप्लीमेंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका ज्यादा या गलत तरीके से सेवन करना सीधा आपके हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर यदि आपको हार्ट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है या फिर परिवार में पहले किसी को हार्ट से जुड़ी समस्या है या हो चुकी है, तो आपके लिए इस आर्टिकल में दी गई जानकारी काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
वैसे तो विटामिन हमारी डाइट में भी खूब मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन कई बार हम ऐसे फूड्स खाते हैं जिनमें विटामिनों की कमी पूर्ति नहीं हो पाती है। वहीं कई जिम करते समय कुछ लोग मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ प्रकार के विटामिनों का जरूरत से ज्यादा सेवन आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि विटामिन डी और विटामिन सी जैसे कुछ विटामिन की जरूरत से ज्यादा मात्रा लेना कुछ हद तक हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है।
आप जिम करते हैं या फिर एक सामान्य हेल्दी लाइफ जी रहे हैं, आपके शरीर को मिनरल्स की जरूरत होती है। डाइट के अलावा मल्टीमिनरल्स सप्लीमेंट्स की मदद से शरीर में इनकी कमी की पूर्ति की जा सकती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में कुछ मिनरल्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे कुछ मिनरल्स हैं, जो आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अगर आप जिम जाते हैं या मसल बिल्ड करते हैं तो आपको प्रोटीन सप्लीमेंट की आवश्यकता जरूर पड़ती होगी। खासतौर पर अगर आप किसी कारण से डाइट के माध्यम से प्रोटीन पूरा नहीं कर पा रहे हैं और इस कारण से प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं, तो आप इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि यह आपके हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रोटीन पाउडर का जरूरत से ज्यादा सेवन दिल की धड़नक को बढ़ा देता है और इसके अलावा कार्डियक अरेस्ट और अन्य हार्ट प्रोब्लम्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
कुछ प्रकार के फैटी एसिड जैसे ओमेगा 3 आदि आपके शरीर के लिए जरूरी हैं और इसलिए सप्लीमेंट्स के रूप में भी इन्हें लिया जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इनका सेवन भी शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता है। एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक शरीर में जरूरत से ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड एट्रियल फिब्रिलेशन जैसी समस्या पैदा कर सकता है।
खासतौर पर जो लोग जिम करते हैं या स्पोर्ट्स में हैं, उनके लिए एल-कार्टिनाइन काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह बॉडी फैट को भी एनर्जी में बदलने का काम करता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इस सप्लीमेंट को लेना आपके हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस सप्लीमेंट्स का ज्यादा उपयोग ब्लड में कई केमिकल्स के लेवल को बढ़ा सकता है।