... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 11, 2020 12:40 PM IST
संतरा ही नहीं इसका छिलका भी है सेहत के लिए रामबाण, कब्ज और बढ़ते वजन से मिलेगी राहत
Orange Peels Benefits : संतरा स्वाद में रसीला होता है, इसलिए अधिकतर लोग संतरा खाना पसंद करते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर करता है। संतरा स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है, इस बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ संतरा ही नहीं इसका छिलका भी स्वास्थ्य Orange peel benefits) के लिए गुणकारी होता है।
संतरा (Orange) एक ऐसा फल है, जिसके छिलके (Orange peel benefits) भी हेल्दी होते हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण छिपे होते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। फल, जूस के साथ संतरे के छिलके को भी आप कई तरह से यूज करके इसमें छिपे सेहत के गुणों का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह सेहत के साथ ही सौन्दर्य (Orange peel benefits) को निखारने में भी मदद करते हैं।
संतरे के छिलके का पाउडर वजन नियंत्रण करने में सहायक है। बस 1 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को प्रतिदिन सुबह ठंडे दूध के साथ सेवन करने से कुछ ही दिनों में असर नज़र आने लगता है।
इसमें फाइबर और पैक्टिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। कब्ज होने पर 1 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को 1 गिलास दूध के साथ सेवन करें। इससे तुरन्त आराम मिलता है।
कैंसर के खतरे को कम करने में संतरे का छिलका रामबाण दवा की तरह काम करता है। रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर 1 गिलास कच्चे दूध में मिक्स करके पीएं। इससे आप कैंसर जैसे रोग से बच सकते हैं।
संतरे के छिलके के पाउडर को दूध के साथ पीने से शरीर में रक्त संचार अच्छे से होता है, जिससे आप हार्ट से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं।
बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं तो संतरे के छिलके के पाउडर में थोड़ा दूध या मलाई मिलाकर चेहरे और हाथ पर लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय से आपका चेहरा बेदाग नजर आएगा।
मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए 2 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर मुहांसों पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं और त्वचा बेदाग नज़र आती है।
फल खाने के बाद, संतरे के छिलके को उपयोग में लाने के लिए इसे सबसे पहले कुछ दिनों तक धूप में सुखा लें। फिर इसे पीसकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। अब आप इस पाउडर को उपयोग में ला सकते हैं।
Apple Cider Vinegar : क्या सेब के सिरके से कम होता है वजन? जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
सांस लेने में हो रही है दिक्कत? इन 3 योगासन से फेफड़ों को करें मजबूत
अस्थमा और स्किन एलर्जी को दावत देता है कॉकरोच, आज ही घर से करें इसका सफाया
क्या जल्द आ पाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन? सालों बाद इन 4 बीमारियों के लिए सफल नहीं हो सके वैज्ञानिक