सर्दी के मौसम में कई ऐसे फल मिलने लगते हैं, जो सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। इन्हीं में से एक फल है संतरा। संतरा विटामिन सी का मुख्य स्रोत होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती, इसलिए आप इसे जितना भी खाएंगे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, तो आपके संपूर्ण सेहत का ख्याल (Orange benefits) रखते हैं। इसके छिलके का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए भी किया जाता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, विटामिन सी, कैल्शियम, कॉपर आदि भी होता है। जानें, संतरा खाने से आपकी स्वास्थ्य पर क्या असर हो सकता है (Orange health benefits) …
संतरा खाने के सेहत लाभ इस प्रकार हैं (Orange health benefits)
संतरे के छिलके का यूज करके आप अपने त्वचा की खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं। छिलके को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर अल्पाई करें। चाहें तो आप इसके ताजे छिलकों को हाथों और चेहरे की त्वचा पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे चेहरे पर चमक और निखार आएगा।
स्पर्म क्वालिटी को भी बढ़ाता है संतरा। स्पर्म क्वालिटी खराब होने के कारण आप संतान के सुख से वंचित रह सकते हैं। यदि आपके साथ भी यह समस्या है, तो संतरा जरूर खाएं। एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी शुक्राणुओं की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। फर्टिलिटी रेट भी बढ़ती है।
घर में किसी को एनीमिया है, तो संतरे का रस पिलाएं। शरीर में खून बढ़ने लगेगा। इसे खाने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या भी नहीं होती है। पेशाब में होने वाले जलन और अवरोध से छुटकारा मिलेगा।
संतरे में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर को फ्री-रैडिक्लस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होती है।
संतरे के एक्सट्रैक्ट को सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी होता है, जो त्वचा को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने का काम करते हैं। कम उम्र में ही आपको अधिक उम्र का दिखने से बचाते हैं।
आंखों के लिए भी यह काफी हेल्दी फल है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों के म्यूकस मेम्ब्रेन्स को स्वस्थ रखता है। इससे आपकी आंखें मेक्यूलर डिजेनरेशन से बची रहती हैं। मेक्यूलर डिजेनरेशन का इलाज ना किया जाए, तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
फॉलिक एसिड, विटामिन बी होने के कारण यह मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। इससे दिमाग का विकास भी सही ढंग से होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह फल बेहद फायदेमंद होता है। गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास अच्छी तरह से होता है। शिशु में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होने का खतरा कम हो जाता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.