ब्रेस्‍ट कैंसर का जोखिम कम करती है ऊलौंग टी, जानें इसके और भी लाभ

ऊलौंग टी एक चाइनीज टी है। अध्‍ययनों में यह सामने आया है कि इसके सेवन से ब्रेस्‍ट कैंसर की संभावना कम की जा सकती है। साथ ही इसका अर्क कैंसर कोशिकाओं की बढ़ोतरी भी रोक देता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 21, 2019 4:37 PM IST

एंटीकैंसर रिसर्च जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में ऊलौंग टी (Oolong tea benefits) को समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद पाया गया है। साथ ही यह भी सामने आया है कि ऊलौंग टी स्तन कैंसर के जोखिम को रोकने में मदद कर सकती है। अध्‍ययन में ऊलौंग टी (Oolong tea benefits) के अन्‍य कई लाभ के बारे में भी विस्‍तार से खुलासा किया गया है। आइए जानें आखिर क्‍या है यह चाय और कैसे करती है यह सेहत पर असर।

क्‍या है ऊलौंग टी (Oolong tea benefits) 

ऊलौंग टी एक चाइनीज टी है जो हल्की ऑक्सीडाइज होती है, इसका रंग हरे और काले के बीच का होता है। जायके में भी यह बाकी चाय से अलग होती है। इसक स्वाद ग्रीन और काली चाय से मिलता-जुलता होता है। अध्‍ययनों में यह सामने आया है कि इसके सेवन से ब्रेस्‍ट कैंसर की संभावना कम की जा सकती है। साथ ही इसका अर्क कैंसर कोशिकाओं की बढ़ोतरी भी रोक देता है।

क्‍या कहता है शोध

शोधकर्ताओं ने पाया कि ऊलौंग टी (Oolong tea benefits) संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक है। इससे न सिर्फ डायबिटीज का खतरा कम होता है, बल्कि यह हृदद और मस्तिष्‍क के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभकारी है। शोधकर्ताओं ने पूरे चीन में स्तन कैंसर और इससे होने वाली मौतों की दर का विश्लेषण किया। निष्कर्षों से पता चला कि जो लोग ऊलौंग टी का ज्‍यादा सेवन करते थे उन क्षेत्रों में आम तौर पर ब्रेस्‍ट कैंसर की बीमारी की दर में कमी थी। इस चीनी चाय पर किए गए प्रयोगशाला परीक्षणों से यह भी पता चला कि इसने स्तन कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोक दिया और इसके अर्क ने कैंसर कोशिकाओं के डीएनए में बाधा उत्पन्न की, जिससे ट्यूमर के विकास और प्रगति में बाधा उत्पन्न हुई।

Oolong tea benefits, Oolong tea benefits health benefits, anti cancer tea, breast cancer cure diet, Oolong tea for beauty. bone health. इस चीनी चाय पर किए गए प्रयोगशाला परीक्षणों से यह भी पता चला कि इसने स्तन कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोक दिया और इसके अर्क ने कैंसर कोशिकाओं के डीएनए में बाधा उत्पन्न की, जिससे ट्यूमर के विकास और प्रगति में बाधा उत्पन्न हुई। © Shutterstock

और भी हैं ऊलौंग टी के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ (Oolong tea benefits) 

मूलत: चीन की चाय यानी ऊलौंग टी समग्र स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खास मानी जाती है। इससे हार्ट, ब्रेन हेल्‍थ में भी लाभ मिलता है। मधुमेह यानी डायबिटीज के रोगियों के लिए भी यह चाय फायदेमंद साबित होती है।

एंटी एजिंग है ऊलौंग टी

ऊलौंग टी (Oolong tea benefits) में आंशिक रूप से एक्जिमा से लड़ने वाले तत्‍व और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो आपकी एजिंग की रफ्तार को रोक देते हैं। जो लोग नियमित रूप से ऊलौंग की 2 कप चाय लेते हैं, उनकी त्वचा सुंदर और अधिक चमकदार होती है। ग्रीन टी की तुलना में ऊलौंग टी में एंटी-ऑक्सीडेंट बहुत अधिक मात्रा में होता है। ऊलौंग टी का एक कप नियमित रूप से लेने से आप लंबे समय तक युवा रह सकते हैं।

बोन हेल्‍थ के लिए लाभकारी

ऊलौंग टी (Oolong tea benefits) शरीर की सूजन को कम करने में भी मददगार है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लंबे समय तक हृदय रोग और हड्डी के रोगों जैसे अर्थराइटिस से बचाते है। यह कैल्शियम को भोजन से आपके शरीर विशेष रूप से हड्डियों में ठीक तरीके से प्राप्त करने में मदद करती है।

हेयर फॉल रोके

जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्‍या है उन्‍हें भी ऊलौंग टी (Oolong tea benefits) का इस्‍तेमाल करना चाहिए। यह बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही उन्‍हें काला, घना और चमकदार बनाती है। पर बालों के लिए इसका सेवन करने की बजाए बालों को इससे धोना ज्‍यादा फायदेमंद साबित होता है।

ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में कुछ भ्रांतियां, जिन्‍हें जल्‍द दूर कर लेना चाहिए

ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के लिए महिलाओं को डायट में शामिल करने चाहिए ये खास फूड

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source