Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दिवाली के बाद शादियों का उत्सव शुरु होने वाला है. त्योहारों के अलावा आप अपने मित्रों और परिवार से शादियों में मिलने के लिए जाते हैं. शादी से पहले लड़कियों को अपने फिटनेस पर भी बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. जिस लड़की की शादी हो रही हो उसे तो अपने शरीर को फिट और सेक्सी लुक देना होता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपको अपने वेट लॉस के साथ फिट बॉडी के लिए कुछ खास उपाय करने की जरूरत है. अगर आप कुछ ही हफ्ते में अपने शरीर को फिट और सेक्सी लुक देना चाहती हैं, तो आपके के लिए 4 सप्ताह अर्थात एक महीने का डाइट और फिटनेस प्लान सबसे अच्छा तरीका है. आप स्टेप बाई स्टेप अपने वजन को कम करने के साथ स्लिम फिट बॉडी बना सकती हैं.
चार सप्ताह में शादी के लिए स्लिम फिट बॉडी बनाने के उपाय हम यहां पर विस्तार से जानेंगे.
हम जो फिटनेस और डाइट प्लान यहां बता रहे हैं, यह चार भागों में बंटा हुआ है. आप चार हफ्ते में चार तरह की एक्सरसाइज करती हैं और चार सप्ताह में अलग-अलग तरह के डाइट टिप्स अपनाती हैं. संतुलित भोजन और नियमित एक्ससाइज से आप अपनी बॉडी का फैट कम करने के साथ स्लिम फिट व सेक्सी फिगर बनाने में सफल होती हैं. महिलाओं के स्लिम फिट रहने का तरीका.
पहले सप्ताह में आपको अपने शरीर को एक्सरसाइज के लिए तैयार करना होता है. इसके लिए आपको मुश्किल वर्कआउट या एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. पहले सप्ताह में आप HIIT या हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग कर सकती हैं. इसके अलावा आप अपने एक्सरसाइज में पिलाटे एक्सरसाइज को शामिल करें. ये दोनों एक्सरसाइज कार्डियो एक्सरसाइज हैं.
हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और पिलाटे एक्सरसाइज आपके के स्ट्रेंथ को बढ़ाती हैं. शरीर की लचक बढ़ती है और आपका शरीर फिटनेस के लिए तैयार होता जाता है. रोजाना 20 मिनट HIIT एक्सरसाइज और इतनी देर तक पिलाटे एक्सरसाइज कर सकती हैं.
दूसरे सप्ताह में आपको अपनी एक्सरसाइज में बदलाव करना है. इस हफ्ते में आपको आपने पसंद का डांस या जुंबा चुनना है. इसके अलावा मन की शांति के लिए योग पर ध्यान देना है. शरीर को टोन करने के साथ स्लिम फिट करने के लिए जुंबा डांस सबसे प्रभावशाली होता है.
तनाव और मन की शांति के लिए योग करें. योग से आप हार्ट को बेहतर बनाने के साथ-साथ दिलो-दिमाग को बेहतर बनाती हैं.
यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण है. इसमें आप पिलाटे एक्सरसाइज को फिर से दोहराती हैं. इसके साथ ही साथ आप क्रॉसफिट एक्सरसाइज भी करती हैं. स्लिम फिट बनने के लिए इन दोनों एक्सरसाइज की जरूरत होती है.
अब तक आप अपने शरीर में बहुत कुछ बदलाव देख चुकी हैं. मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार करने के लिए इस हफ्ते में आपको सूर्योदय योग करना है. यह आपके मेटबॉलिज्म को बेहतर बनाता और आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है.
सुबह की धूप के साथ योग करें और अपनी जरूरत के हिसाब से अन्य एक्सरसाइज भी कर सकती हैं. ऊपर बताई एक्सरसाइज में से कोई दो आप हमेशा अपनी डेली लाइफ में अपना सकती हैं.
हेल्दी डाइट के साथ संतुलित भोजन करें. अगर आप कोई वेट लॉस डाइट प्लान अपना रही हैं, तो उसका ठीक से पालन करें. डाइटिंग जैसी चीजों में बिल्कुल न फंसे इससे बाद में आपका वजन बढ़ सकता है.
खाने में स्टार्च वाले खाद्य पदार्थ कम से कम खाएं. स्टार्च वाले फूड में चावल, आलू जैसे खाद्य पदार्थ आते हैं. इसके अलावा अपनी डाइट में शुगर की मात्रा कम से कम लें.
पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ प्रोसेस्ड फूड का सेवन बंद कर दें. फॉस्ट फूड का सेवन बिल्कुल न करें. साबुत आनाज और सलाद को अपनी डाइट में शामिल करें.
वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है.