1 मिनट रेसिपीः जी हां सिर्फ एक मिनट में बन जाएगा ''मग ऑमलेट''

अगर आप भी ऑमलेट पसंद करते हैं लेकिन बनाने से डरते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 28, 2018 12:09 AM IST

अंडा हेल्थ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन एक ही तरह से अंडा खाना बोर कर सकता है। जो लोग अंडा खाते हैं उनको ऑमलेट भी बहुत पसंद होता है। अगर आप भी ऑमलेट पसंद करते हैं लेकिन बनाने से डरते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है। जी हम यहां ऑमलेट बनाने का एक बेहद सटीक और 1 मिनट में बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरह से बनाया गया आमलेट ज्यादा हेल्दे भी होता है क्योंकि इसमें अधिक तेल या घी का उपयोग भी नहीं करना पड़ता है। अगर आपको सुबह के समय नाश्ता बनाने में देर हो रही है तो इसे 1 मिनट में बनाकर नाश्ता कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं एक मिनट में ऑमलेट बनाने का तरीका।

आवश्यक सामग्री

  • अंडे 2
  • तेल एक चौथाई छोटा चम्मच
  • दूध एक बड़ा चम्मच
  • चीज एक बड़ा चम्मच
  • बारीक कटी लाल शिमला मिर्च एक बड़ा चम्मच
  • बारीक कटी हरी प्याज एक बड़ा चम्मच
  • चुटकीभर नमक
  • बारीक कटी हरी मिर्च 1
  • चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
  • एक कॉफी कप
  • माइक्रोवेव

ये भी पढ़ेंः संडे स्पेशलः दही वड़ा, जी हां बहुत आसन है बनाना।

बनाने की विधि

  • सबसे पहले कप में थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
  • इसके बाद कप में दोनों अंडे फोड़ लें और इसमें दूध डालकर अच्छी तरह कांटे वाले चम्मच से फेंट लें।
  • अब कप में चीज को कद्दूकस करके डालें। इसके साथ ही शिमला मिर्च, हरी प्याज, मिर्च, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह फेंट लें।
  • हाई मोड पर माइक्रोवेव सेट करें और इसमें कप को 30 सेकेंड के लिए रखें।
  • माइक्रोवेव से निकाले और फिर से अच्छी तरह फेंटें।
  • इसके बाद से फिर से माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए रखें।
  • कप को निकालें और मिश्रण को फिर से कांटे से मिला लें।
  • माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए फिर से रखें। या फिर ऑमलेट सेट होने तक इसे बेक करें।
  • निकालकर बढ़िया कप/मग ऑमलेट का लुत्फ उठाएं।

ये भी पढ़ेंः भिंडी की स्पेशल सब्जी ”बेसन वाली भिंडी”।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source