मोटापे से चाहिए छुटकारा तो खाएं इस तरह की डाइट, कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा वेट

इस तरह की डाइट में व्यक्ति दिन में एक ही बार खाना खाते हैं और इससे शरीर पर कई तरह के अच्छे प्रभाव पड़ते हैं। आइए जानें इस डाइट के नियम, फायदे और इससे जुड़ी अन्य सभी जरूरी बातें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 11, 2023 1:49 PM IST

One Meal a Day Diet benefits: वेट लॉस के लिए सही डाइट प्लान फॉलो करने की सलाह दी जाती है। वहीं, लोग वजन कम करने के लिए अलग-अलग तरह के डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं। लो-कैलोरी डाइट से फॉलो करने से लेकर फास्टिंग करने जैसे तरीके लोग अपनाते है और वजन कम करने की कोशिश करते हैं। इन सभी तरीकों को फॉॉलो करने के पीछे का मकसद होता है कि वे अपनी डाइट में कैलोरी इंटेक को कम से कम रख सकें। ऐसी ही एक डाइट है वन मील अ डाइट (One Meal a Day Diet) जो इन दिनों खूब पॉप्युलर हो रही है। इस तरह की डाइट में व्यक्ति दिन में एक ही बार खाना खाते हैं और इससे शरीर पर कई तरह के अच्छे प्रभाव पड़ते हैं। आइए जानें इस डाइट के नियम, फायदे और इससे जुड़ी अन्य सभी जरूरी बातें। (One Meal a Day Diet benefits in Hindi)

क्या दिन में एक बार खाना खाकर होता है वेट लॉस ? (One Meal a Day Diet benefits )

इस तरह की डाइट फॉलो करने से शरीर में सूजन कम होती  है। जिससे ब्लोटिंग कम होती है और शरीर का मोटापा कम दिखायी देता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद होती है। वहीं,  अन्य कई तरह के फायदे भी होते हैं। (one meal a diet plan for weight loss benefits)

वेट मेटेंन करने में होती है मदद

कैलोरी इंटेक कम करने से वेट लॉस होता है। यही नियम इंटरमिटेंट फास्टिंग (intermittent fasting) में भी फॉलो किया जाता है और यह डाइट आपको वजन मेंटेन करने में सहायता करती है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी होती है बेहतर

डायबिटीज मैनेजमेंट के लिहाज से भी वन मील अ डे डाइट प्लान लाभकारी बताया जाता है क्योंकि, इससे शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में सहायता होती है। इसी तरह भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स लेप्टिन (Leptin) का लेवल भी नियंत्रित करने में मदद करता है। ये दोनों ही हार्मोन्स डायबिटीज से जुड़े हुए हैं और यह डायबिटीज की बीमारी को ठीक करने में सहायता करते हैं। इसी तरह वजन कम करने में भी मदद होती है।

इस तरह की डाइट में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?

इन फूड्स का करें सेवन

वन मील अ डे में साबुत अनाज और पौष्टिक फूड्स खाने पर फोकस किया जाता है। डाइट प्लान करते समय ये फूड्स खा सकते हैं-

  • फल- सेब, संतरा और अन्य सिट्रस फ्रूट्स,बेरीज, केला
  • सब्जियां- गोभी, केल, बोक्रोली, शकरकंद और आलू
  • अनाज- ओट्स, किनवा और जौ
  • हेल्दी फैट्स- एवोकाडो (Avocados), ऑलिव ऑयल ( olive oil) और नारियल का तेल ( coconut oil)

इन चीजों से करें परहेज

  • रिफाइंड चीनी और शक्कर वाले फूड्स
  • सफेद ब्रेड
  • बोतलबंद ड्रिंक्स
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source