भारत के केरल राज्य में ओणम के त्योहार का बहुत महत्व है। गणेशोत्सव की तरह ओणम का त्योहार भी 10 दिनों तक मनाया जाता है। यह त्योहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है।ओणम के दौरान ताज़े फूलों से घर की सजावट की जाती है और स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्ज़ियों से हेल्दी मील तैयार किया जाता है। ओणम के मौके पर ओणम सद्या तैयार किया जाता है। यह एक प्रकार का भोज है जिसमें थाली में 26 प्रकार के भोजन परोसे जाते हैं। हम आपको बताते हैं ओणम सद्या के दौरान बनायी जाने वाली एक खास डिश अवियल करी बनाने का तरीका। यह एक बहुत ही हेल्दी सब्ज़ी है, जिसमें आपको पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है।
अवियल करी बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-
ताज़े नारियल में करी-पत्ते, 2 हरी मिर्च और एक चम्मच जीरा मिलाकर मिक्सी में पेस्ट बनाएं।
अवियल बनाने के लिए सबसे पहले जिमी सहजन की फलियां, सूरन,कद्दू, बीन्स, गाजर और टेंडली को लम्बे-लम्बे टुकड़ों में काट लें। सभी सब्जियां एक समान आकार में ही काटें। इसी तरह कच्चे केले को छीलकर और इसे भी सामान साइज़ में काट लें।
एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी डालकर सभी सब्ज़ियों को उबाल लें। फिर ढक्कन से कुछ देर के लिए ढंक दें और सब्जियों को नरम होने तक पका लें।
अब इसमें करी-पत्ता, हल्दी, नमक और लम्बाई में कटी हुई 4 हरी मिर्चें डालें।
अब इसमें नारियल का बना पेस्ट मिलाएं और फिर इसे 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
अवियल को रोटी, चावल या मलबार परांठा के साथ परोसें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.