Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऑमलेट या उबले अंडे? वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

Boiled Eggs VS Omelette: क्या आप वजन घटाने की जर्नी में हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि अंडे को उबालकर खाएं या फिर इसका आमलेट बनाकर, तो हमारे बताए इस लेख में दोनों को खाने के फायदों के बारे में जानें और फिर डिसाइड करें।

ऑमलेट या उबले अंडे? वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

Written by Vidya Sharma |Published : September 10, 2025 5:06 PM IST

Wajan Ghatane Ke Liye Kya Khaye: अंडा खाने वाले कुछ लोग इसकी सब्जी बनाते हैं, कुछ ऑमलेट तो कुछ जिम फ्रीक इन्हें उबालकर खाते हैं। लेकिन अंडे को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या फिर इसका आमलेट बना कर? खासकर जब बात वजन घटाने की आती है, तो प्रोटीन से भरपूर डाइट बहुत जरूरी मानी जाती है, जिसमें सबसे पहले अंडे का जिक्र आता है। प्रोटीन न सिर्फ पेट भरा रखता है, बल्कि मसल्स को भी मजबूत बनाता है।

'फायदे तो हम सभी को पता है लेकिन क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है, ये कैसे पता करें?' अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो परेशान न हों, आज हम आपको इस लेख में वजन घटाने के लिए आमलेट और उबले अंडे खाने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। आइए बिना देर किए वजन घटाने का तरीका जानते हैं, ताकि हम फिट और हेल्दी बन पाएं।

उबले अंडे में कितना प्रोटीन होता है?

आपको बता दें कि उबले अंडे सादे होते हैं। इन्हें बनाने के लिए किसी तरह के तेल या घी का इस्तेमाल नहीं होता। इसलिए एक उबले अंडे में लगभग 78 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम सेहतमंद फैट होता है। आइए आपको उबले हुए अंडे खाने के फायदेबताते हैं- 

Also Read

More News

  • उबले हुए अंडों में कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन घटाने के लिए अच्छा है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे पेट भरा हुआ लगता है और बेवजह खाने से बचते हैं।
  • इन्हें बनाते समय कोई तेल या बटर नहीं डाला जाता, जिससे एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी नहीं बढ़ती।
  • साथ ही अंडों को उबालना बहुत ही आसान होता है और इन्हें कहीं भी ले जा सकते हैं।

आमलेट खाने से क्या होता है?

आमलेट सिर्फ अंडों से नहीं बनता है, बल्कि इसमें सब्जियों, मसालों और कभी-कभी चिकन का भी इस्तेमाल होता है। आमलेट बनाने के लिए हम तेल, बटर या कुछ लोग घी का इस्तेमाल करते हैं, जो खाने में फैट को एड करता है। साथ ही आमलेट में कितनी कैलोरी होती है यह इस पर निर्भर करता है कि इसमें क्या-क्या मिलाया गया है।

वहीं अगर हम इसे उबले हुए अंडों से कंपेयर करें तो आमलेट ज्यादा टेस्टी होता है और इसे खाने से पेट भी अच्छे से भरता है। साथ ही हम इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियों को मिलाकर और भी ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं। जो अलग एक तरह के खाने से बोर हो जाते हैं वह ओमलेट को कई तरीकों से बनाकर खा सकते हैं जैसे मसाला ओमलेट, चीज़ ओमलेट, या वेजीटेबल ओमलेट आदि।

आमलेट खाने के नुकसान

तेल व घी का इस्तेमाल करने के कारण आमलेट में ज्यादा कैलोरी और फैट होता है। साथ ही टेस्टी होने की वजह से हम अपने खाने में कंट्रोलनहीं कर पाते हैं और भूख से ज्यादा खा लेते हैं। 

वजन घटाने के लिए क्या चुनें?

अगर आप अपना वजन सही तरीके से घटाना चाहते हैं और स्ट्रिक्ट डाइट पर और सिर्फ कैलोरी गिन रहे हैं, तो उबले अंडे आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। इनमें कम कैलोरी और कोई एक्स्ट्रा फैट नहीं होता। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराएगा और बेवजह की भूख से बचाएगा। साथ ही इनमें हाई प्रोटीन होता है, जो मसल्स को बनाए रखने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

highlights

  • अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • उबले हुए अंडे खाने से प्रोटीन और गुड फैट मिलता है।
  • आमलेट बनाने में तेल का इस्तेमाल होता है जो शरीर में बैड फैट बढ़ाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।