
Also Read
क्या है ओमेगा-3 फैटी एसिड? इसके फायदे, मुख्य स्रोत जानिए सबकुछ। © Shutterstock.
Omega-3 Fatty Acids: ओमेगा-3 हेल्दी फैट्स का एक समूह है जिसमें मुख्य रूप से 3 फैटी एसिड्स का समावेश होता है । ये सारे हेल्दी फैट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शरीर की सूजन कम करने से लेकर कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega-3 Fatty Acids)। दिल और दिमाग के अलावा ओमेगा-3 आपके शरीर को अन्य कई तरह से भी फायदा पहुंचाता है।
हाल ही में एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि जिन लोगों के शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की पर्याप्त मात्रा होती है उनके लिए कोविड-19 इंफेक्शन और कोविड की वजह से मृत्यु का ख़तरा कम होता है। इस स्टडी के अनुसार ओमेगा-3 शरीर को कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों (Symptoms of Coronavirus) से लड़ने में सहायता करता है। जिससे इंफेक्शन के गम्भीर होने और मृत्यु (Covid-19 Death Risk) का रिस्क भी कम होता है।
जर्नल पीएलईएफए (journal Prostaglandins, Leukotrienes, and Essential Fatty Acids) में छपी इस स्टडी में कोविड-19 के 100 ऐसे मरीजों पर अध्ययन किया गया जिन्हें कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्टडी के दौरान पाया गया कि जिन मरीज़ों के रक्त में ओेमेगा-3 फैटी एसिड्स का स्तर अधिक था। उनमें, कोविड-19 से मृत्यु का खतरा 4 गुना तक कम था।
ओमेगा-3 मुख्यत 3 प्रकार के होते हैं-अल्फा लिनोलेनिक एसिड(Alpha-linolenic acid), ईपीए(EPA)और (DHA), ये तीनों ही फैट्स शरीर के विकास और सही कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक हैं। शरीर इन फैट्स का निर्माण खुद नहीं कर सकता है। इसीलिए, शरीर को भोजन के माध्यम से इन फैटी एसिड्स् की आवश्यक मात्रा उपलब्ध करानी चाहिए।