ब्रेन की नसों को बंद कर देती है ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी, इन फूड्स को खाएं मिलेगा पूरा पोषण

जब ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी होती है तो इससे ब्रेन हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

ब्रेन की नसों को बंद कर देती है ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी, इन फूड्स को खाएं मिलेगा पूरा पोषण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 18, 2023 6:34 PM IST

Omega 3 fatty acids deficiency symptoms: हेल्दी रहने के लिए संतुलित और हेल्दी डाइट की जरूरत होती है। हेल्दी डाइट में शामिल फलों, सब्जियों, हर्ब्स और साबुत अनाज जैसी चीजों से विटामिंस, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है जो मसल्स, हड्डियों, स्किन और ब्रेन का पोषण होता है और इससे शरीर के अलग-अलग अंगों को काम करने में मदद होती है। ऐसा ही एक न्यूट्रिेएंट है ओमेगा-3 फैटी एसिड जो ब्रेन के लिए बहुत लाभकारी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids) ना केवल फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ और ब्रेन फंक्शन भी जरूरी है। यह नर्वस सिस्टम को काम करने में भी मदद करता है। इसीलिए, जब ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी होती है तो इससे ब्रेन हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

दिमाग से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी के लक्षण  (Omega 3 fatty acids deficiency symptoms)

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स एक प्रकार के पॉलीअनसैचुरेटेड फैट है, यह शरीर को हेल्थी रहने और इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करता है। इसी तरह ब्रेन और नर्वस सिस्टम की शक्ति भी बढ़ाती है। जब शरीर और ब्रेन को पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स नहीं मिलता तो इससे ब्रेन की नसें सिकुड़ने लगती हैं जिससे, ब्रेन की कार्यक्षमता कम होती है और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी होने पर इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं-

  • भ्रम और उलझन की स्थिति महसूस होती है।
  • सूझ-बूझ कम हो जाती है।
  • बार-बार मूड स्विंग होता है। (Nutritional deficiency and mood swings)
  • चिंता और एंग्जायटी जैसी परेशानियां होती हैं।
  • छोटे बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट (brain developments of kids) में दिक्कत आ सकती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के लिए रोज खाएं ये फूड्स ( Food sources of Omega-3 Fatty acids)

जैसा कि हमारा शरीर नेचुरली ओमेगा-3 फैटी एसिड का निर्माण नहीं कर सकता है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिसमें, यह पोषक तत्व नेचुरली मौजूद होता है। डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट प्रिया पालन (Dietician and nutritionist Dr. Priya Palan,  Zen Hospital, Mumbai) कहती हैं कि, कई शाकाहारी और मांसाहारी फूड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं और इन चीजों का सेवन करने से जरूरतभर का ओमेगा-3 फैटी एसिड मिल सकते हैं।  ऐसे ही कुछ फूड्स ये हैं-

TRENDING NOW

Also Read

More News

  • साल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां
  • अलसी के बीज
  • सोयाबीन
  • चिया सीड्स
  • अखरोट
  • मेथी के बीज
  • काले चने
  • राजमा (Rajma or Kidney beans)
  • सहजन की पत्तियां ( Moringa Leaves)