... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 10, 2023 1:28 PM IST
खाली पेट 'भिंडी का पानी' शुगर और कोलेस्ट्रॉल का करेगा खात्मा! जानें दादी मां और वैज्ञानिकों का अनूठा नुस्खा
Okra for Cholesterol and Blood Sugar : बहुत से लोग अक्सर कुछ गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए देसी नुस्खे आजमाते हैं। शायद ही आप दवाओं से छुटकारा पाने के लिए ऐसा करते हों। ज्यादातर लोग ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए ऐसे घरेलू नुस्खे तलाशते हैं, जो उन्हें इन बीमारियों से छुटकारा दिला सकें। अगर आप भी ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऐसे ही अचूक और फायदेमंद नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी सब्जी को कम करने के बारे में बता रहे हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने का काम करती है। आइए जानते हैं कौन सी है ये सब्जी।
भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जो दो कारणों से लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल भिंडी डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, जो आपकी भूख को शांत करने के साथ-साथ शुगर को खून में पहुंचने में विलंब लाने का काम करता है। इसके अलावा जब आपको भूख कम लगती है तो आप कम कैलोरी लेते हैं। इसके अलावा भिंडी के सेवन से आपकी आंतों में शुगर का अवोशषण भी नियंत्रित रहता है, जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
1-भिंडी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की उच्च मात्रा होती है। बता दें कि 100 ग्राम भिंडी में चार ग्राम तक डाइटरी फाइबर होता है, जो कि धीरे-धीरे पचता है और इस वजह से ब्लड में शुगर बहुत धीमे-धीमे रिलीज होता है।
2-भिंडी में डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं, जो आपकी आंतों में शुगर को अवशोषण को धीमा करने की क्षमता रखते हैं।
3-भिंडी में फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, लिनोलिक एसिड, विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन और फोलेट जैसे ढेर सारे पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
4-एक कप पकी हुई भिंडी में लगभग 37 माइक्रोग्राम (एमसीजी) फोलेट होता है।
1- भिंडी में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करती है। भिंडी में मौजूद पेक्टिन नाम का एंजाइम खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।
2-भिंडी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है, जिससे कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
3-भिंडी का सेवन एनीमिया से भी बचाता है।
4-भिंडी में मौजूद म्यूसिलेज कोलेस्ट्रॉल को नियमित करने में मदद करता है और पित्त एसिड ले जाने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है जो कि लिवर में ही रह जाते हैं।
5- भिंडी में 47.4 प्रतिशत लिनोलिक एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत है।
6-इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन, सोया के लगभग बराबर होता है।
आप कटी हुई भिंडी को रात भर पानी में भिगोकर कर रख दें और सुबह उस पानी को पी लें, जिससे न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि आप कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर सकेंगे। दादी मां के इस नुस्खे को कई स्टडी में साबित किया जा चुका है और कई उत्साहजनक परिणाम भी सामने आए हैं।