ऐसा तेल जो वियाग्रा से भी है ज्यादा असरदार, सेहत पर नहीं पड़ता बुरा असर

शोध में शामिल होने वाले लोगों की उम्र 60-67 के बीच थी। 60-67 की उम्र में सेक्सुअल लाइफ वैसे भी कमजोर होने लगती है लेकिन शोध में शामिल 660 लोगों में उन लोगों की सेक्सुअल लाइफ बेहतर रही जिन लोगों ने इस तेल का सेवन किया।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 28, 2019 6:11 PM IST

सेक्सुअल लाइफ को बेहतर करने के लिए वियाग्रा का सेवन लंबे समय से होता आ रहा है। चरम सुख के लिए वियाग्रा का इस्तेमाल वो पुरूष ज्यादा करते हैं जिनकी सेक्स ड्राइव कम होती है। वियाग्रा वैसे तो महिलाओं के लिए भी आती हैं लेकिन सबसे ज्यादा पुरूष वियाग्रा का सेवन करते हैं। हाल ही में आए एक रिसर्च में यह पता चला है कि वियाग्रा की जगह ओलिव ऑयल अर्थात जैतून तेल का सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि ओलिव ऑयल न केवल सेहत के लिए बेहतर होता है बल्कि सेक्सुअल लाइफ के लिए भी फायदेमंद होता है। ग्रीस यूनिवर्सिटी में हुए शोध में यह पाया गया कि अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में 9 चम्मच तक जैतून तेल का सेवन करता है तो उसकी नपुंसकता में 40 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

स्टैमिना बढ़ाने के उपाय क्या हैं ? कैसे बढ़ाएं स्टैमिना ?

ओलिव ऑयल या जैतून का तेल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है इस बात को हम सभी जानते हैं। जैतून तेल का सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिसका असर सेक्सुअल लाइफ पर भी होता है।

शोध में शामिल होने वाले लोगों की उम्र 60-67 के बीच थी। 60-67 की उम्र में सेक्सुअल लाइफ वैसे भी कमजोर होने लगती है लेकिन शोध में शामिल 660 लोगों में उन लोगों की सेक्सुअल लाइफ बेहतर रही जिन लोगों ने जैतून तेल का सेवन किया। शोध में शामिल लोगों के खाने में जैतून तेल के अलावा फल, सब्जियां, फलियां, मछली और सूखा मेवे भी थे।

स्टैमिना हो रहा है कम, तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स।

जैतून तेल के इस्तेमाल से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बेहतर होता है। जैतून तेल के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जैतून तेल के सेवन से पुरुषों की इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या भी दूर होती है।

शोधकर्ताओं का नेतृत्व करने वाली डॉक्‍टर क्रिस्‍टीना क्रिसॉहू बताती हैं कि खाने पीने और व्यायाम का अधेड़ लोगों की सेक्स पॉवर पर काफी असर पड़ता है। जो पुरुष अपने खान पान में हरी सब्जियों, फल-फूल और ऑलिव ऑइल को शामिल करते हैं उनमें अधेड़ अवस्था में नपुंसकता की समस्या की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

क्रिस्‍टीना के मुताबिक़, वियाग्रा जैसी सेक्‍शुअल परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली दवाइयों का असर ज्यादा समय तक नहीं रहता है। लेकिन सेहत पर ऐसी दवाओं का काफी बुरा असर होता है। जैतून का तेल इस समस्या के दिए एक कारगर उपाय है।