ओट्स या दलिया, कौन है आपकी वेट लॉस जर्नी का सच्चा साथी, जानिए सारे सीक्रेट!

घटाने की कोशिश में लगे लोगों को फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहिए। इसके दो सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं ओट्स और दलिया।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 26, 2023 4:00 PM IST

ब्रेकफास्ट यानी नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। नाश्ता न सिर्फ दिनभर आपकी एनर्जी बनाए रखता है, बल्कि यह शरीर से अतिरिक्त फैट को जमने से भी रोकता है। यही कारण है कि वजन घटाने की कोशिश में लगे लोगों को फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहिए। इसके दो सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं ओट्स और दलिया। फाइबर और प्रोटीन से भरे ये दोनों की ब्रेकफास्ट आपको भरपूर पोषण और ऊर्जा देते हैं। ये लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखते हैं, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। हालांकि अगर इसमें से भी आप कोई एक विकल्प चुनना चाहते हैं तो वो कौन सा होगा, चलिए जानते हैं विस्तार है।

तेजी से वजन घटाने के लिए ओट्स और दलिया में से कौन है बेस्ट

इसलिए नाश्ता का बेस्ट विकल्प है ओट्स

भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों से भरे ओट्स जौ से बनाए जाते हैं। जौ अपने आप में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यही कारण है कि ओट्स को कंप्लीट फूड कहा जाता है। ओट्स में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसी के साथ इसमें प्रोटीन, फास्फोरस, आयरन और मैंगनीज जैसे गुण भी होते हैं। इसके गुणों को और बढ़ाने के लिए आप इसमें फल और सूखे मेवे भी डालकर खा सकते हैं। हाई फाइबर के कारण ओट्स खाने से पेट जल्दी भरता है और देर तक आपको भूख नहीं लगती है। इससे आपके शरीर में कैलोरी कम जाती है। जिसके कारण ये वजन को कंट्रोल करते हैं। फाइबर के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

सुपरफूड में शामिल है दलिया

दलिया को सालों से सेहत का पिटारा कहा जाता है। दलिया गेहूं से बनाया जाता है। इसमें वे सभी गुण मौजूद होते हैं, जो गेहूं में होते हैं। मोटा होने के कारण यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आपकी कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। इसके नियमित सेवन से आपको विटामिन बी 6, फोलेट, कॉपर, मैंगनीज, नियासिन, मैग्नीशियम और आयरन मिलता है। हाई फाइबर होने के कारण इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और काफी देर तक आपको भूख फील नहीं होती। ऐसे में शरीर में कम कैलोरी जाती है, जिससे वजन कम होता है। दलिया खाने से पेट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो फैटी एसिड की श्रृंखला बनाकर आंतों को सेहतमंद रखते हैं। दलिया खाने से कब्ज की परेशानी भी दूर होती है। यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।

वेट लॉस के सफर में कौन है बेहतर साथी

ये तो साफ है कि ओट्स और दलिया दोनों ही हेल्दी ब्रेकफास्ट के अच्छे विकल्प हैं। इन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। 100 ग्राम ओट्स में करीब 389 कैलोरी, 17 ग्राम प्रोटीन, 7 ग्राम फैट, 0 शुगर, 66 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 10 ग्राम फाइबर होता है। वहीं 100 ग्राम दलिया में 357 कैलारी, 7.14 ग्राम प्रोटीन, करीब 12 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम फैट और 76 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। ऐसे में आप अपनी प्राथमिकता के अनुसार इनका चुनाव करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.