Oats Laddu Recipe: वजन करना है कम, घर में बनाकर खाएं ओट्स के लड्डू
Oats Laddu Recipe: वजन करना है कम, घर में बनाकर खाएं ओट्स के लड्डू
Oats Laddu Recipe: वजन कम करने के लिए बहुत से लोग ओट्स का सेवन करते हैं। आपने अबतक नमकीन ओट्स खाया होगा या फिर दूध और फ्रूट्स के साथ मिलाकर ओट्स खाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने ओट्स के लड्डू खाए हैं। अगर नहीं, तो आप हम आपको इस स्वादिष्ट रेसिपी (Ots Laddu Recipe) के बारे में बताने जा रहे हैं।
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 28, 2020 4:58 PM IST
Oats Laddu Recipe: वजन करना है कम, घर में बनाकर खाएं ओट्स के लड्डू
Oats Laddu Recipe: वजन कम करने के लिए बहुत से लोग ओट्स का सेवन करते हैं। आपने अबतक नमकीन ओट्स खाया होगा या फिर दूध और फ्रूट्स के साथ मिलाकर ओट्स खाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने ओट्स के लड्डू खाए हैं। अगर नहीं, तो आप हम आपको इस स्वादिष्ट रेसिपी (Ots Laddu Recipe) के बारे में बताने जा रहे हैं।
ओट्स जितना स्वाद और सेहत से भरपूर होता है, उससे कहीं ज्यादा ओट्स के लड्डू सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। ओट्स (Benefits of Ots) में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो वजन को कम करने में सहायक है।
एक पैन को मीडियम आंच पर रखें, इसे थोड़ी देर के लिए गर्म होने दें।
इसमें सूखी मूंगफली को अच्छी तरह से भूनें
गर्म मूंगफली को ठंडा करें और इसके छिलके उतारकर दरदरा पीसें।
इसके बाद अब सफेद तिल को हल्का सुनहरा भूनें।
सूखे ओट्स को भी हल्का सुनहरा भनें।
अब इसके बाद सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब पैन में सभी चीजों एकसाथ को मीडियम आंच पर पकाएं।
इसके बाद पैन में गुड़ और पानी को डालकर इसकी चासनी बनाएं।
ध्यान दे गुड़ में जब तार बनें, तब तक पकाते रहें।
गुड़ की चासनी के बाद सभी मिक्स हुई चीजों को एक प्लेट में रखें और इसमें चासनी डालें।
धीरे-धीरे इन सभी चीजों को मिलाएं।
अब इन सभी सामाग्री को अपनी हथेलियों से लड्डूओं का आकार दें। इसके बाद कुछ थोड़े से ओट्स इनपर छिड़कें।
ओट्स खाने के फायदे
ओट्स खाने से दिल से संबंधित बीमारियों में काफी राहत मिलती है। दिल से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए अपनी डाइट में ओट्स को जरूर शामिल करें।
नाश्ते में ओट्स शामिल करने से डायबिटीज से बचे रहेंगे। ओट्स इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।
ओट्स फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है। हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होंगी लेकिन तब, जब इसे लो सैचुरेटेड फैट के साथ लेंगे।
इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन और विटामिन-बी व ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नयंत्रित रहता है। डायबिटीज में भी इसे खाएं।
फॉलिक एसिड होने के कारण बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भी यह बहुत उपयोगी होता है। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करना चाहिए। यह एंटी कैंसर भी है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.