नाश्ते में खाएं हेल्दी ओट्स इडली, पेट की सेहत भी रहेगी बरकरार

नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो ओट्स इडली जरूर बनाकर खाएं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 7, 2019 2:31 PM IST

नाश्ते में कई घरों में लोग ओट्स खाना पसंद करते हैं। यदि आप भी रोज ओट्स खाते हैं और नाश्ते में एक ही तरह की ओट्स से बनी चीज खाकर ऊब चुके हैं, तो ओट्स से बनाएं इडली। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में ओट्स इडली खाने से आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा। यह खाने में बहुत टेस्‍टी और बनाने में बहुत आसान है। ओट्स से बनी इडली खाने से तुरंत एनर्जी आती है और मोटापा भी नहीं बढ़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे देर तक पेट भरा होने का अहसास होता है। आप भी नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ओट्स इडली जरूर बनाएं।

इसे भी बनाएं- चावल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चाइनीज फ्राइड राइस, जानें इसकी रेसिपी

ओट्स इडली बनाने की सामग्री

ओट्स 1/4 कप

उड़द की दाल 1 कप

अदरक 1/8 चम्‍मच

हरी मिर्च का पेस्‍ट 1 चम्‍मच

पानी 1 1/2 कप

तेल 1/8 बड़ा चम्‍मच

नमक स्‍वादानुसार

इसे भी बनाएं- बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

यूं बनाएं ओट्स इडली

ओट्स और उड़द की दाल को मिला लें।

अब मिक्‍सर में बारीक पीसकर पाउडर बना लें।

इस पाउडर में पानी मिलाएं और पेस्‍ट बना लें।

पेस्‍ट में नमक और हरी मिर्च का पेस्‍ट मिलाकर अलग रख दें।

इस घोल को 1 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें, ताकि इसमें खमीर उठ जाए।

एक घंटे के बाद इडली के बर्तन पर तेल लगाकर, उस पर इडली का पेस्‍ट भर दें।

फिर बर्तन को 10 मिनट के लिए पानी से भरे सांचे में डालें और पकाएं।

हेल्दी और टेस्टी ओट्स इडली खाने के लिए तैयार है। इसे आप धनिया या नारियल चटनी के साथ खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source