
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 27, 2020 8:01 PM IST
वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक होना जरूरी, जानिए मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए कौन-कौन से खाद्य पदार्थ लेने चाहिए
Oats Health Benefits: ओट्स अब लोगों की ब्रेकफास्ट टेबल पर आमतौर पर दिख ही जाते हैं। इस हेल्दी फूड को पसंद करने वाले और खाने वालों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। खासकर, वजन कम करने के लिए लोग ओट्स का सेवन करते हैं। क्योंकि, इसमें डायटरी फाइबर का स्तर बहुत अधिक होता है। जो, वेट लॉस (Weight Loss Food) के लिए एक आवश्यक तत्व है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ओट्स केवल वेट लॉस ही नहीं अन्य कई फायदे भी पहुंचाता है आपके शरीर को। जी हां, अपनी डेली डायट में आप इसे शामिल करें आपको कई तरह के फायदे होंगे। (Oats Health Benefits)
जैसा ओट्स में फाइबर (Fiber Rich Food) काफी अधिक मात्रा में होता है। साथ ही यह बीटा ग्लूकेन का भी अच्छा स्रोत है। ओट्स का फाइबर इसीलिए भी खास है क्योंकि, इस तरह के फाइबर को शरीर अवशोषित कर सकता है। ओट्स खाने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का स्तर कम होता है। इस तरह वजन कम करने के साथ ओट्स खाने से दिल की बीमारियों का ख़तरा भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ओट्स खाने (Benefits of Eating Oats) से और कौन-से फायदे होते हैं।
