ओट्स खाने के इन 5 फायदों को जानते हैं आप?

ओट्स में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं। ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। जानें, ओट्स सेहत के लिए किस तरह से होता है फायदेमंद (health benefits of oats)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 31, 2020 11:53 PM IST

Oats health benefits: क्या आप नाश्ते में ओट्स से बनी चीजों को शामिल करते हैं? नहीं करते, तो जरूर करें। ओट्स आसानी से पचने वाला खाद्य पदार्थ है। यह पेट को हेल्दी रखने में बेहुत फायदेमंद होता है। ओट्स में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं। ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। जानें, ओट्स सेहत के लिए किस तरह से होता है फायदेमंद (health benefits of oats)...

ओट्स खाने के फायदे (Oats health benefits)

1 ओट्स फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है। आपको हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होंगी, लेकिन तब, जब इसे लो सैचुरेटेड फैट के साथ लेंगे।

2 इसमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, आयरन, प्रोटीन और विटामिन-बी व ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नयंत्रित रहता है। डायबिटीज के रोगी भी इसे खा सकते हैं।

3 फॉलिक एसिड होने के कारण बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भी यह बहुत उपयोगी (oats khane ke fayde in hindi) होता है। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करना चाहिए। यह एंटी कैंसर भी है।

4 बीटा-ग्लूकन पाए जाने की वजह से यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। नाश्ते में प्रतिदिन खाएंगे, तो ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।

5 ओट्स में इन्सॉल्युबल और सॉल्युबल फाइबर होता है, जो फैट बर्निंग के लिए काफी अच्छा है। ओट्स खाकर आप वजन जल्दी और आसान तरीके से कम कर सकते हैं।

तेज पत्ते के फायदे ही नहीं इसके अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान भी जानें