Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ओट्स को दूध में डालकर या फिर सब्जियां मिलाकर खाने से घटेगा वजन, पढ़ें कैसे खाने से घटेगी कमर

आप ओट्स को किस तरीके से खाना पसंद करते हैं दूध में डालकर या फिर सब्जी में मिलाकर। जानें वजन घटाने के लिए किस तरह खाएं ओट्स।

ओट्स को दूध में डालकर या फिर सब्जियां मिलाकर खाने से घटेगा वजन, पढ़ें कैसे खाने से घटेगी कमर
Oats for Weight Loss: ओट्स को दूध में डालकर या फिर सब्जियां मिलाकर खाने से घटेगा वजन, पढ़ें कैसे खाने से घटेगी कमर

Written by Jitendra Gupta |Published : March 2, 2021 2:45 PM IST

Oats for Weight Loss: आप सुबह के वक्त कैसा नाश्ता करना पसंद करते हैं? कुछ लोग नाश्ते में हेवी चीजें खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग हल्का-फुल्का खाया और घर से निकल लिए लेकिन इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी भोजन है और खासकर उन लोगों के लिए भी, जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप सुबह के वक्त हेल्दी और पेट भरने वाला नाश्ता करते हैं तो आपको निश्चित रूप से दोपहर तक भूख नहीं लगेगी साथ ही आप अपने कैलोरी इनटेक को भी बरकरार रख सकेंगे। अगर आप वजन कम करने (Oats for Weight Loss)की कोशिश कर रहे हैं तो आपको ये तय करना होगा कि आपका सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरा हो और उसमें कैलोरी भी कम हो। अगर आप अपने आस-पास नजर दौड़ाएंगे तो पाएंगे कि सिर्फ एक ऐसा ही विकल्प है, जो इन दोनों को पूरा करता है और वो है ओट्स। ओट्स को कई तरीकों से बनाया जा सकता है लेकिन क्या तरीका बेहतर है इसमें दूध मिलाकर खाना या फिर सब्जियां मिलाकर इसका अंदाजा बहुत कम लोगों को है। इस लेख में जानते हैं कि वजन कम करने के लिए कौन सा तरीका है बेहतर है।

क्यों सबसे हेल्दी है ओट्स

ओट्स को उसके विभिन्न पोषक तत्वों के कारण सबसे हेल्दी अनाज में से एक माना जाता है। इसकी खास बात ये है कि यह अनाज ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें ढेर सारे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। कई शोध में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि ओट्स खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं ओट्स का सेवन आपको वजन घटाने, ब्लड शुगर लेवल कम करने और दिल से जुड़े रोगों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ओट्स सस्ते होते हैं और कई रूपों में आते हैं, जिसके कारण आपका इन्हें खाने से मन भी नहीं भरता है। ओट्स हेल्दी कार्ब और फाइबर से भी समृद्ध होता है, जो आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में आपकी मदद करते हैं साथ ही बनाना भी आसान होता है।

ओट्स में होते हैं कौन-कौन से पोषक तत्व

अगर आप रोजाना 100 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो आपको ये पोषक तत्व प्राप्त होते हैंः

Also Read

More News

कैलोरीः 389

पानीः 8%

प्रोटीनः 16.9 ग्राम

कार्बः 66.3 ग्राम

शुगरः 0 ग्राम

फाइबरः 10.6 ग्राम

फैटः 6.9 ग्राम

नाश्ते में ओट्स खाने का फायदा

ऊपर लिखे सभी पोषक तत्वों को पढ़कर आप ये जान गए होंगे कि ओट्स में हेल्दी फाइबरभी होता है, जो आपकी भूख को शांत रखता है और आपको करीब दोपहर तक भूख नहीं लगती है। ओट्स खाने वाले लोग दोपहर तक ऐसी कोई चीज नहीं खाते है, जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है, इसमें तला भुना भी शामिल है। इसके अलावा अगर आपको वजन कम करना है तो भी ओट्स आपके लिए फायदेमंद हैं क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट दोनों कम होता है। ओट्स खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और आपको पेट से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ओट्स में दूध मिलाएं या सब्जियां

आप तो जानते ही हैं कि हरी सब्जियां और दूध दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद हैं और हेल्दी रहने के लिए हमें इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिए। हां अगर आप दूध में ओट्स मिलाकर खा रहे हैं तो आपको शुगर से दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा जब भी आप दूध वाले ओट्स या फिर सब्जी वाले ओट्स बनाएं तो स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। दरअसल ओट्स कम प्रोसेस्ड होते हैं और इन्हें भूनने या फिर पकाने के दौरान इसके पोषक तत्व काफी कम हो जाते हैं। सब्जी वाले ओट्स को स्वाद देने के लिए आप इसमें एक चम्मच घी मिला सकते हैं। वहीं मीठे ओट्स में बेरी, नट्स और पीनट बटर मिलाएं।

About the Author

... Read More