बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड शुगर को कम कर सकती है ये 1 चीज, 3 तरीकों से करें इसे यूज

Oats for diabetes and cholesterol : क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ एक फूड को अपनी डाइट में शामिल कर डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल को वापस से ठीक करने में सफल हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 2, 2022 5:13 PM IST

Oats for diabetes and cholesterol : ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों ऐसी चीजे हैं, जिनका लेवल हाई हो जाना आपके स्वास्थ्य के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। इन दोनों समस्याओं में क्या खाएं और क्या नहीं इसका पता लगाना हर किसी के बस की बात भी नहीं है। आप जो भी खाते हैं वो सीधे आपके शरीर पर दिखाई देता है और आपकी स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। ये दोनों ही समस्याएं आपकी जीवनशैली से जुड़ी समस्याएं हैं और खान-पान में जरा से बदलाव आपको सकरात्मक नतीजे प्रदान कर सकते हैं।

टाइप-2 डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे विकारों के पीछे कहीं न कहीं इंसुलिन असंतुलन और हाई ट्रिगलाइसेराइड लेवल बहुत हद तक जिम्मेदार है, जिसे नकारा भी नहीं जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ एक फूड को अपनी डाइट में शामिल कर इन दोनों स्थितियों को वापस से ठीक करने में सफल हो सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना। आइए जानते हैं कौन सा ऐसा फूड है, जो आपको इन दोनों समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

ब्लड शुगर और एलडीएल लेवल को कंट्रोल करेगा ओट्स?

ओट्स घुलनशील डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, जो कि β-glucan से संपन्न होता है। ये आमतौर पर एक बायोएक्टिव तत्व है, जो प्राकृतिक रूप से रक्त में मौजूद ग्लूकोज लेवल को कम करने में मदद करता है और शरीर में इंसुलिन नियंत्रण में मदद करता है।

रोजाना ओट्स और ओटमील का सेवन न सिर्फ इंसुलिन संवेदनशीलता को प्रबंधित करने में मदद करता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। ठीक इसी तरह अगर आप करीब 4 सप्ताह तक ओट्स का सेवन करते हैं तो ये आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसके पीछे की वजह है इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर, जो रक्त प्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। इसकी वजह से ह्रदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

इन तरीकों से कर सकते हैं डाइट में शामिलः

ओट्स स्मूदी और शेक

जब आप अपनी पसंदीदा फल और सब्जियों की स्मूदी या शेक बनाएं तो उसे और हेल्दी बनाने के लिए उसमें भीगे हुए ओट्स का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपके रक्त प्रवाह में जाने वाली शुगर को धीमा करने में मदद करेगा।

ओट्स चीला

एक कप ओट्स, आधा कप कटा हुआ प्याज, आधा कप दही, 3 हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट लें और सभी को मिक्सर में डालें। थोड़ी देर के लिए इसे रखा छोड़ दें। अब एक पैन में इस बैटर को डालें और रोटी की तरह थोड़ी देर के लिए पकने दें। जब ये सिक जाए तो इसे रोल करके मजे से खाएं।

ओट्स चिया पुडिंग

ओट्स चिया पुडिंग बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए एक कटोरा लें, उसमें बादाम दूध, 4 चम्मच भीगे हुए ओट्स, 2 चम्मच चिया सीड्स और आम का गूदा मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं और रात भर फ्रिज में रखा छोड़ दें। सुबह उठकर खाली पेट इस पुडिंग का सेवन जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source