Oats : ओट्स खाने के फायदे और नुकसान, दोनों जानें

जितने फायदे मौजूद होते हैं ओट्स में, उतने ही इसे अधिक खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जानें, ओट्स खाने के फायदों और नुकसान (benefits and side effects of oats) के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 8, 2020 10:07 AM IST

अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स खाना पसंद करते हैं। यदि आप भी इसे नाश्ते में लेना पसंद करते हैं, तो आपकी यह आदत बहुत अच्छी है। ओट्स बहुत आसानी से पच जाता है। पेट की सेहत अच्छी बनाए रखता है ओट्स। लेकिन ओट्स के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान (oats benefits and side effects) भी हैं। हालांकि, नुकसान तब हो सकता है, जब आप इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में करने लगें। जानें, ओट्स खाने के फायदों और नुकसान (benefits and side effects of oats) के बारे में यहां…

ओट्स खाने के सेहत लाभ (Oats health benefits)

1 ओट्स फाइबर का मुख्य स्रोत है, इसलिए इसके सेवन से पेट की सेहत दुरुस्त बनी रहती है। साथ ही इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स भी होता है, ऐसे में इसे खाने से आप हृदय संबंधी रोगों से बचे रहेंगे। लेकिन, ऐसा तब संभव है, जब आप इसे लो सैचुरेटेड फैट के साथ लेंगे।

2 इसमें जिंक, मैग्नीज, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-बी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। ओट्स खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। जिनका कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज लेवल अधिक रहता है, उन्हें ओट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

3 फॉलिक एसिड इसमें काफी होता है। ऐसे में यह बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट हो सकता है। प्रेग्नेंसी में भी ओट्स से बनी चीजों के सेवन से कई प्रकार से लाभ पहुंचता है। ओट्स में एंटी कैंसरस गुण भी मौजूद होते हैं।

4 बीटा-ग्लूकन होने के कारण ओट्स रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। नाश्ते में हर दिन खाने से ब्लड प्रेशर हाई नहीं होता है।

5 ओट्स में इन्सॉल्युबल और सॉल्युबल फाइबर दोनों ही होता है। ये दोनों ही फैट बर्निंग का काम करते हैं। ओट्स खाने से वजन भी जल्दी कम होता है।

वजन घटाने के लिए 9 स्पेशल ओट्स डाइट प्लान

ओट्स अधिक खाने के नुकसान (Side effects of eating oats) 

ओट्स खाने के फायदों के बारे में आपने जाना, पर इसके अधिक सेवन से कुछ नकुसान भी हो सकते हैं। किसी चीज को सीमित मात्रा में खाने से ही शरीर को वह लाभ पहुंचाता है। ओट्स में गुलेटिन नहीं होता है, लेकिन यह भी खेतों में गेहूं और जौ के साथ ही पैदा होता है, तो इसमें गुलेटिन होने की संभावना बढ़ जाती है। गुलेटिन युक्त ओट्स खाने से पीठ दर्द, दस्त, आंव जैसी शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

– ओट्स के अधिक सेवन से आपको शारीरिक कमजोरी, नाखून कम बढ़ना, नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

– बाजार में कई क्वालिटी वाले ओट्स मिलते हैं। जो लो क्वालिटी के ओट्स होते हैं, उनमें शुगर होने की संभावना रहती है, जो डायबिटीज के रोगियों में शुगर लेवल बढ़ा सकता है। हालांकि, आपको बिना डरे ओट्स का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके नुकसान बहुत अधिक नहीं हैं। ओटमील सेहतमंद रहने के लिए सबसे बहेतर फूड विकल्प है। हां, इसकी मात्रा का ध्यान आप जरूर रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source