Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ओट्स मिल्क 2020 का नया हेल्थ ट्रेंड है, वेगन डाइट प्लान में गाय के दूध से भी ज्यादा पोष्टिक क्यों है.?

वेगन डाइट प्लान में गाय के दूध की जगह ओट्स मिल्क का उपयोग किया जाता है. ओट्स मिल्क बनाना बहुत आसान है. डेयरी दूध की तुलना में ओट्स मिल्क में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी अधिक होता है. वेट लॉस के लिए ओट्स मिल्क अच्छा होता है क्योंकि इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है.

ओट्स मिल्क 2020 का नया हेल्थ ट्रेंड है, वेगन डाइट प्लान में गाय के दूध से भी ज्यादा पोष्टिक क्यों है.?

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 2, 2020 6:08 PM IST

हेल्थ टिप्स और हेल्दी डाइट टिप्स के बारे में आप पढ़ते रहते हैं. हाल के वर्ष में डेयरी खाद्य पदार्थ की जगह वेगन डाइट फूड (Vegan Diet Foods) को पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. शाकाहारी खाद्य पदार्थों की तुलना में वेगन डाइट (Veganism) पर लोग ज्यादा भरोसा कर रहे हैं. ऐसे में दूध की जगह वेगन डाइट में ओट्स मिल्क (Oat Milk for Vegan Diet) का उपयोग किया जाता है. गाय का दूध हेल्थ के लिए लाभदायक होता है लेकिन एक शोध के अनुसार गाय, भैस से मिलने वाले दूध की जगह ओट्स मिल्क का उपयोग किया जा सकता है.

हाल के वर्षों में ओट्स मिल्क के प्रति लोगों का खिंचाव बढ़ा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ओट्स मिल्क लैक्टोज फ्री होने के नाते फिटनेस फ्रीक लोग ज्यादा पसंद करते हैं. वजन कंट्रोल करने के लिए दलिया और ओट्स में से क्‍या है बेहतर ?

डाइटिंग के लिए भी ओट्स मिल्क अच्छा होता क्योंकि इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है. ओट्स मिल्क को वेगन मिल्क के नाम से भी जाना जाता है. तो आइए जानते हैं लोगों को क्यों ओट्स मिल्क इतना पसंद आ रहा है. हेल्थ के लिए ओट्स मिल्क कितना फायदेमंंद है.

Also Read

More News

ओट्स मिल्क क्या है.?

What Is Oat Milk

जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि यह ओट्स से मिलता है. ओट्स मिल्क को जई के द्वारा बनाया जाता है. ओट्स को हिंदी में जई या जौ के नाम से जाना जाता है. वेगन डाइट प्लान या शाकाहारी डाइट प्लान में ओट्स मिल्क का सेवन किया जाता है.

बाजार में ओट्स मिल्क आसानी से उपलब्ध है. अलग-अलग फ्लेवर में भी ओट्स मिल्क उपलब्ध है. अगर आप ओट्स मिल्क घर पर बनाना चाहें तो आसानी से बना सकते हैं. वजन घटाने के लिए 9 स्पेशल ओट्स डाइट प्लान.

हेल्थ के लिए ओट्स मिल्क कितना पौष्टिक है

How Nutritious Is Oat Milk

बाजार में मिलने वाले ओट्स मिल्क को एक बराबर नजर से नहीं देखा जा सकता है. अलग-अलग ब्रैंड में चीनी और अन्य चीजों को मिलाया जाता है. आप अगर वेगन डाइट प्लान अपना रहे हैं, तो ओट्स मिल्क घर पर बना सकते हैं. घर पर बने ओट्स मिल्क में पोषक तत्वों को आप यहां जान सकते हैं.

एक कप ओट्स मिल्क में 4 ग्राम प्रोटीन, 1.9 ग्राम फाइबर, 115 मिलीग्राम सोडियम की मात्रा होती है. अगर इसकी तुलना गाय के दूध से की जाए तो इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. गाय की दूध की तुलना में ओट्स मिल्क में कैल्शियम और आयरन की मात्रा भी अधिक होती है. ओट्स को रातभर पानी में भिगोकर क्यों खाना चाहिए.

ओट्स मिल्क कैसे बनाएं | How To Make Oat Milk 

अगर आप घर पर ओट्स मिल्क बनाना चाहते हैं, तो यह बहुत ही आसान हैं. आइए जानते हैं घर पर ओट्स मिल्क कैसे बनाया जा सकता है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • सबसे पहले ओट्स या जई को पानी में भिगोकर फ्रिज में 3 से 4 घंटे के लिए रख दें.
  • अब ओट्स को निकालकर पानी मिलाकर मिक्सर में ठीक से मिक्स कर लें.
  • इस ओट्स मिक्सर को अब आप जालीदार कपड़े से छान लें. यही आपका ओट्स मिल्क है.
  • इस दूध को किसी जार में भरकर रख लें. घर पर बना ओट्स मिल्क एक से दो दिन तक चलता है.
  • बाजार में मिलने वाला ओट्स मिल्क 10 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है.

ओट्स मिल्क के फायदे | Oat Milk Benefits

  1. यह एक डेयरी उत्पाद का विकल्प है. जो लोग वेगन डाइट प्लान अपनाते हैं उनके लिए बेस्ट है.
  2. ग्लूटेन फ्री डाइट वाले लोगों के लिए भी ओट्स मिल्क सबसे अच्छा होता है.
  3. वेट लॉस डाइट प्लान के लिए भी बेस्ट दूध होता है. ओट्स मिल्क में फैट की मात्रा नहीं होती है. इसमें फाइबर और कैल्शियम की मात्रा भी बहुत अधिक होती है.
  4. जिनको डेयर उत्पाद से एलर्जी होती है उनके लिए बेस्ट होता है ओट्स मिल्क.
  5. डायबिटीज रोगियों के लिए भी ओट्स मिल्क अच्छा होता है.

वेगन डाइट क्या है ? Vegan और वेजिटेरियन डाइट में क्या अंतर है ?

About the Author

... Read More