इन 5 ड्राई फ्रूट में होता है खूब सारा प्रोटीन, शुरू कर दें खाना; फौलाद सी बन जाएंगी मांसपेश‍ियां

शरीर को सेहतमंद रखने को मांसपेश‍ियों के न‍िर्माण के ल‍िए प्रोटीन जरूरी है। अगर प्रोटीन सप्‍लीमेंट्स की जगह नेचुरल चीजों से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो इन 5 नट्स को खाना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Vandana Bharti | Updated : October 28, 2024 5:01 PM IST

Nuts that contain highest protein​ : नट्स पौधे-आधारित प्रोटीन, हेल्‍दी फैट और जरूरी पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। उन्हें अपने आहार में शामिल करने से आपकी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है, खासकर शाकाहारी खाना खाने वाले लोगों के ल‍िए। आइये जानते हैं क‍ि क‍िन ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्‍यादा प्रोटीन होता है। यहां हम आपके ल‍िए उन आठ नट्स की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्‍हें अगर आप खाना शुरू कर दें तो आपकी मांसपेश‍ियां फौलाद जैसी मजबूत बन जाएंगी.

हाई प्रोटीन वाले ड्राई फ्रूट्स | Nuts with High Protein

बादाम​

100 ग्राम बादाम में 21.2 ग्रामबादाम प्रोटीन से होता है। इसके अलावा बादाम में विटामिन ई, फाइबर और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। बादाम खाने से आपकी मांसपेश‍ियां ही मजबूत नहीं बनतीं, बल्‍क‍ि इसे खाने से द‍िल की सेहत को भी बढ़ावा म‍िलता है और आप लंबे समय तक ऊर्जावान महसूस करते हैं।

पिस्ता​

खाने में बेहद टेस्‍टी लगने वाले प‍िस्‍ता में भी खूब सारा प्रोटीन होता है। 100 ग्राम प‍िस्‍ता में 20.6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा पिस्ता में कई तरह के जरूरी अमीनो एसिड होते हैं और इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की सेहत के ल‍िए जरूरी हैं।

​​मूंगफली

​​मूंगफली को बादाम या चीन‍िया बादाम के नाम भी जाना जाता है। इसे लोग टाइम पास भी कहते हैं। सर्द‍ियों का मौसम आते ही हर घर में इसकी खपत बढ जाती है। लोग सफर के दौरान समय काटने के ल‍िए ​​मूंगफली खाते हैं और यही वजह है क‍ि इसे टाइम पास भी कहा जाता है। लेक‍िन अगर आप इसके गुणों की बात करें तो ये क‍िसी महंगे ड्राई फ्रूट से कम नहीं है। 100 ग्राम ​​मूंगफली में 25.8 ग्राम प्रोटीन म‍िलता है, जो आपके शरीर के एक द‍िन में प्रोटीन की जरूरत को पूरी करता है। मूंगफली एक हाई प्रोटीन वाला नाश्ता है जिसमें हेल्‍दी फैट और नियासिन, फोलेट और बायोटिन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क की सेहत के लिए आवश्यक हैं।

काजू

ऐसे कम ही लोगों को आपने देखा होगा, ज‍िन्‍हें काजू ना पसंद हो। काजू का स्‍वाद हर क‍िसी को पसंद आता है। ये स्‍वाद में स्‍वाद‍िष्‍ट होने के साथ पोषण देने में भी लाजवाब है। 100 ग्राम काजू में 18.2 ग्राम प्रोटीन होता है। काजू में प्रोटीन के साथ-साथ कॉपर और मैग्नीशियम जैसे खनिज भी होते हैं। ये द‍िल की सेहत, हड्ड‍ियों, प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत करने, वेट मैनेज करने और ब्रेन की क्षमता को बेहतर करने का काम करता है। इसके अलावा काजू खो से स्‍क‍िन अच्‍छी होती है और ब्‍लड शुगर रेगुलेट करने में भी मदद म‍िलती है।

अखरोट

अखरोट, हेल्‍दी फैट, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा सोर्स है। प्रोटीन के ल‍िए एक अच्‍छा सोर्स है। इसके 100 ग्राम वजन में 15.2 ग्राम प्रोटीन होता है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क और हृदय के स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं, जिससे वे पोषण संबंधी संतुलित नट बन जाते हैं।अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड खूब सारा होता है, जो सूजन को कम करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और मानसिक गिरावट को धीमा करने में मदद कर सकते हैं। अखरोट में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है, जो दोनों ही उम्र से संबंधित बीमारियों से जुड़े हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source