hamburger icon
A
Read in English

डिलीवरी के बाद कमजोरी को दूर करती है ये पौष्टिक पंजीरी, दूध बढ़ाने में भी है फायदेमंद

Panjiri Recipe After Delivery In Hindi: डिलीवरी के बाद जो महिलाएं कमजोरी महसूस करती हैं या उन्हें अपने शिशु को पिलाने के लिए दूध नहीं बनता है उन्हें ये पौष्टिक पंजीरी जरूर खानी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 15, 2022 2:22 PM IST

डिलीवरी के बाद महिलाओं में कमजोरी होना बहुत ही आम बात है। इसीलिए विशेषज्ञ भी डिलीवरी के बाद सही डाइट और लाइफ स्टाइल को फॉलो करने की सलाह देते हैं। डिलीवरी के बाद रिकवरी के लिए आहार में सभी जरूरी पोषक तत्व होने चाहिए ताकि प्रसव के बाद हुई शारीरिक कमजोरी को आसानी से दूर किया जा सके। अधिकांश भारतीय घरों में डिलीवरी के बाद मेवों से युक्त लड्डू बनाएं और खाए जाते हैं, जिससे महिला के साथ-साथ उसके नवजात शिशु को भी पर्याप्त पोषण मिले। डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं में दूध ना बनने की शिकायत होती है इसके लिए भी एक्सपर्ट सही आहार चुनने की सलाह देते हैं। जानी-मानी पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए महिलाओं के लिए डिलीवरी के बाद एक पौष्टिक पंजीरी खाने की सलाह देती हैं, उन्होंने पंजीरी की रेसिपी भी शेयर की है। जिसमें वह कहती हैं कि पंजीरी अत्यधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी है जो नई मांओं के लिए गर्भावस्था के बाद की समस्याओं का उपचार करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इसके खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

डिलीवरी के बाद खाएं पौष्टिक पंजीरी - Panjiri Recipe After Delivery In Hindi

सामग्री: 

  • देसी घी : 1 कप
  • आटा : 1-1/2 कप
  • कुटे हुए सूखे मेवे : 4 कप (बादाम, नारियल, काजू, किशमिश, पिस्ता, अलसी)
  • गोंद क्रश किए हुए : 1 बड़ा चम्मच
  • धूली मूसली : 1/2 छोटा चम्मच
  • खसखस : 2 बड़े चम्मच
  • कमरकस : 1/2 छोटा चम्मच
  • गुड़ का पाउडर : 1 कप

पंजीरी बनाने की विधि

आटे को घी में भूनें और फिर गोंद (क्रश किए हुए) डालें। 2 मिनिट बाद, भुने हुए मखाना, खसखस, कमरकस, मूसली में डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 मिनिट तक पका लीजिये। गैस को धीमी आंच पर रखें और सभी सूखे मेवों को गुड़ पाउडर में मिलाकर गैस बंद कर दें और स्टोर कर लें। पंजीरी को तुरंत खाया जा सकता है और कई दिनों तक रखा जा सकता है

पंजीरी खाने के फायदे

  • डिलीवरी के महिलाओं में होने वाली दूध की कमी को दूर करे
  • हड्डियों को मजबूत करता है
  • प्रसव के बाद थकान, दर्द और पीड़ा से निपटने में मदद करता है
View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)