
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 3, 2023 9:21 AM IST
मिलेट (मोटा अनाज) कॉपर, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का एक बेहतरीन स्रोत है। यह वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं और पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि यह फाइबर से युक्त होते हैं। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग मिलेट्स पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर मिलेट के फायदों को बताते हुए एक वीडियो साझा किया है। रुजुता मिलेट्स पकाने और खाने का सही तरीका बता रही हैं।
रुजुता के अनुसार, खराब खाना पकाने का कौशल स्वस्थ रहने के रास्ते में बाधा है। क्योंकि ज्यादातर लोग खाना पकाने का दर्द नहीं उठाना चाहते हैं, हम मिलेट का सेवन करने के चिप्स या मल्टीग्रेन ब्रेड जैसे विकल्प खरीदते हैं। मिलेट खाने का यह स्वस्थ तरीका नहीं है। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड आइटम आपको कभी भी वह पोषण नहीं दे सकते जो घर के बने ताजा खाने से मिलता है।
रुजुता दिवेकर का कहना है कि मिलेट फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी और मिनरल्स से भरपूर होता है। इस सुपरफूड को खाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है घर पर बनी भाकरी। भाकरी मोटे अनाज के आटे से बनी होती है, जो रोटी की तरह होती है। इसे बनाने के लिए बेलन के बजाय हाथ का इस्तेमाल किया जाता है।
मिलेट की भाकरी को आप रोजाना सब्जी, दाल और चटनी के साथ खा सकते हैं। यदि आपको अभी भी आटा गूंथने में परेशानी हो रही है तो रुजुता कहती हैं कि, मिलेट के आटे को हमेशा गुनगुने पानी से ही गूंदें। और फिर, इससे गोल लोई बनाएं, और उन्हें पकाने के लिए अपने लोहे के तवे पर डालने से पहले, हाथ से दबा कर भाकरी बनाएं।
1. मिलेट भाकरी में नियासिन होता है जो एक प्रकार का बी विटामिन है जो मिलेट में पाया जाता है। मिलेट ऊर्जा उत्पादन, तंत्रिका स्वास्थ्य में उपयोगी और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
2. मिलेट में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, जिंक और फाइबर इसे ब्लड शुगर को रेगुलेट करने के लिए एक उत्कृष्ट भोजन बनाते हैं, खासकर पीसीओडी और डायबिटीज के लिए।
3. मिलेट में मौजूद फोलिक एसिड आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है और त्वचा, स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता में सुधार करता है।
मिलेट के बारे में अधिक बात करते हुए, पोषण विशेषज्ञ कहती हैं कि आपको कभी भी इन सभी को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए। इसके बजाय, एक बार में एक ही मिलेट लें। इसे दिलचस्प बनाने के लिए आप इसे गुड़ और घी के साथ भी परोस सकते हैं। आप निश्चित रूप से इसे चटनी के साथ खा सकते हैं जो आपके अनुभव को बढ़ा देगा।
रुजुता ने मिलेट्स का सेवन करने को लेकर जानकारी दी है:
रुजुता कहती हैं, ''मिलेट आपके चावल और गेहूं की रोटी का विकल्प नहीं है। बेशक, यदि आप चाहें तो आप चावल और गेंहू लेना जारी रख सकते हैं।''
View this post on Instagram