• हिंदी

करिश्मा कपूर ने न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर को इस हेल्दी फल के लिए कहा शुक्रिया, बनाए ये स्वादिष्ट रेसिपीज

करिश्मा कपूर ने न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर को इस हेल्दी फल के लिए कहा शुक्रिया, बनाए ये स्वादिष्ट रेसिपीज
करिश्मा कपूर ने न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर को इस हेल्दी फल के लिए कहा शुक्रिया....

करिश्मा कपूर को आम इतना पसंद है कि जब सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने उन्हें आम भेजा, तो वो काफी खुश हो गईं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वादिष्ट आमों की तस्वीर शेयर कर डाली। आपको भी आम पसंद है, तो गर्मी में बनाएं ये रेसिपीज...

Written by Anshumala |Updated : June 18, 2021 12:57 PM IST

Mango Recipes in Hindi: गर्मी के मौसम में आम ना खाया, तो फिर क्या खाया। आम (Mango Benefits) के दिवाने आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी हैं। आम की शौकीन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी हैं, तभी तो उन्हें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar) ने स्वादिष्ट, हेल्दी, रसीले आम भेजे हैं। आम से आप कई तरह की रिसिपीज (Mango Recipes) भी बना सकते हैं और गर्मी में इसका मजा ले सकते हैं। पके हुए आम से मैंगो शेक, स्मूदी, आइसक्रीम, मिठाई, स्वीट डेजर्ट तो बनता ही है, कच्चे आमों से आम पन्ना, मीठी और तीखी चटनी आदि बनाई जाती है। आम के कई वेरायटी हैं और हर आम का नाम, स्वाद, दाम सब अलग होता है। करिश्मा को भी आम इतना पसंद है हि उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वादिष्ट आमों की तस्वीर शेयर की है। करिश्मा कपूर ने कुछ आम की रेसिपीज भी बनाई हैं।

रुजुता दिवेकर ने करिश्मा को भेजा आम

करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कुछ आम की तस्वीरें हैं। स्टोरी के कैप्शन में लोलो (karishma kapoor) ने लिखा है, 'दीज आर सो यम।' साथ ही करिश्मा ने रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) को भी हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक आम बतौर उपहार में भेजने के लिए धन्यवाद कहा है।

[caption id="attachment_820543" align="alignnone" width="655"]mango lover karishma kapoor रुजुता दिवेकर ने करिश्मा को भेजा आम...लोलो ने कही ये बात...[/caption]

Also Read

More News

आम में मौजूद पोषक तत्व

आम बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट फल है, जिसे बच्चे-बड़े सभी बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जैसे मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, पोटैशियम, विटामिन ए, के, सी, बी6, डाइटरी फाइबर, कैलोरी, कार्ब्स आदि। ये सभी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं।

आम की होती हैं कई किस्में

भारत में कई तरह के आम मिलते हैं। सभी का स्वाद, दाम भिन्न (Mango recipes in Hindi) होता है। चौसा, लंगड़ा, केसर, बादामी, मालदा, अल्फांसो या हाफुस, सिंदूरी, सफेदा, तोतापुरी आदि आम आप खा सकते हैं। तोतापुरी और सिंदूरी आम आंध्र प्रदेश में मिलता है, तो सफेदा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अधिक मिलता है। उत्तर प्रदेश में दशहरी आम प्रचलित है।

आम से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज (Mango recipes in Hindi)

1. एक आम लें। एक गिलास दूध लें। मिक्सी में आम का गूदा और दूध डालें। इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। आप चीनी या शहद दोनों में से कोई एक मिलाकर भी इसे बना सकते हैं। कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, बादाम, पिस्ता, काजू आदि को दरदरा पीसकर हेल्दी आम से तैयार समर ड्रिंक (Summer Drink) में मिलाएं। थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब आप इस हेल्दी मैंगो शेक पीने का मजा लें।

2 आप कच्चे आम से सलाद भी बना सकते हैं। कच्चे आम का सलाद बनाने के लिए आपको शिमला मिर्च, टमाटर, कॉर्न, हरा प्याज चाहिए। सभी चीजों को काट लें। इसे मिलाकर इसमें नमक, नींबू मिलाएं। इसे आप भोजन में खा सकते हैं।

3 इसके अलावा आप पके हुए आम से फ्रूट सलाद, आइसक्रीम, स्मूदी, मिठाई भी तैयार कर सकते हैं।