
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : September 2, 2021 4:36 PM IST
जानी-मानी सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट ऋजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती रहती हैं। खुद को कैसे बीमारियों से दूर रख कर फिट रखा जाए इसके बारे में वाह विस्तार से जानकारी देती रहती हैं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week 2021) को ध्यान में रखते हुए ऋजुता दिवेकर ने पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत बनाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं, उन्होंने बताया है कि किस प्रकार से आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत रख सकते हैं।
ऋजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) में अच्छे पाचन तंत्र के लिए 10 ऐसी बातें बताई हैं जो आप को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे उन्होंने पांच ऐसे बातें बताएं हैं जो आपको करनी है और पांच बातें ऐसी हैं जो आपको नहीं करनी।
View this post on Instagram
1. दोपहर का भोजन घी-गुड़ के साथ समाप्त करें
2. रोज एक केला खाएं, सुबह सबसे पहले या शाम के नाश्ते के रूप में
3. जब भी दही खाएं उसमें किशमिश मिलाकर खाएं
4. अपनी शारीरिक गतिविधि को बढ़ाएं, नियमित एक्सरसाइज करें
5. दोपहर में 15-20 मिनट की झपकी लें
1. शरीर में पानी की कमी न होने दें
2. शाम 4 बजे के बाद चाय/कॉफी का सेवन न करें
3. अपना भोजन गलत अनुपात में न खाएं। उदाहरण: चावल या रोटी से ज्यादा दाल या सब्जी न लें।
4. रेचक औषधि (Laxative) का सेवन न करें और अपने आहार से घी, नारियल, मूंगफली आदि को न हटाएं
5. व्यायाम को लेकर निष्क्रिय और अनियमित न रहें।