Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Right Way Of Eating Eggs: अंडा लोगों की रोजमर्रा की डाइट में शामिल होने वाला एक लोकप्रिय फूड है। दुनिया भर के लोग अपने ब्रेकफास्ट में अंडे का सेवन किया करते हैं। प्रोटीन का अच्छा स्रोत (Food rich in proteins) होने के कारण डाइटिशियन्स और पोषण विशेषज्ञ भी हर उम्र के लोगों को अंडे के सेवन की सलाह देते हैं। वहीं, लोग भी अपनी पसंद के अनुसार, अलग-अलग तरीके से अंडे का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हेल्दी माना जाने वाला अंडा अगर सही तरीके से ना खाया जाए तो इसके फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। (side effects of eating egg)
हाल ही में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल (Nmami Agarwal Diet Tips) ने अंडे के सेवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं। नमामी अग्रवाल ने कहा कि अंडा खाने के फायदे (Health benefits of eating egg) तभी होते हैं जब आपको इसके सेवन का सही तरीका पता हो और आप उस तरीके से ही अंडे का सेवन करते हैं। नमामि अग्रवाल के अनुसार कूकिंग के तरीके पर ही यह बात निर्भर करती है कि आपके शरीर को अंडे में मौजूद पोषक तत्वों (Nutritions in egg) का कितना लाभ मिलेगा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अंडे के सेवन के सही और हेल्दी तरीके कौन-से हैं। (Right Way Of Eating Eggs In Hindi.)
View this post on Instagram
अंडे के सेवन से जुड़े कुछ मिथक (Myths about egg) भी हमारे आसपास मौजूद हैं जिन पर लोग विश्वास कर लेते हैं। जैसे कुछ लोग अंडों को उबालने के बाद केवल सफेद भाग का सेवन करते हैं। तो वहीं कुछ लोग अंडे के पीले हिस्से या एग यॉक (Egg Yolk) के सेवन से पूरी तरह परहेज करते हैं। लेकिन, नमामि के अनुसार, इस तरह से अंडे को डाइट में शामिल करने के बाद भी लोगों को इससे पर्याप्त मात्रा में पोषण प्राप्त नहीं हो पाता। (wrong ways to eat eggs)
नमामी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, अंडे में पाए जाने वाले ज़्यादातर न्यूट्रिएंट्स अंडे की जर्दी या एग यॉक में मौजूद होते हैं। हालांकि अंडे का सफेद भाग जिसे एग व्हाइट कहा जाता है, वह भी शरीर के नरिशमेंट में मदद करता है और इसीलिए इस हिस्से को फेंकना ठीक नहीं है। इसी तरह एग यॉक और एग व्हाइट दोनों का सेवन एक साथ करने से भी सेहत को कई प्रकार के लाभ (Health benefits of eating egg) पहुंच सकते हैं। इससे शरीर को प्रोटीन (ways to add more protein to diet) तो प्राप्त होता ही है साथ ही अंडे में मौजूद कैलोरी और विभिन्न प्रकार के फैट्स का लाभ भी बॉडी को मिल पाना आसान हो सकता है।
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयीं डाइट टिप्स और पोषण से सभी अन्य जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है जो विशेषज्ञ द्वारा सुझायी गयी हैं। किसी भी टिप पर अमल करने या नुस्खे को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)