गर्मियों में लू से बचाने में आंवले का सेवन कैसे कर सकता है मदद, डाइटिशियन मुनमुन गनेरीवाल ने किया एक्सप्लेन

हीटवेट या लू के दुष्परिणामों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन मुनमुन गनेरीवाल एक देसी सुपरफूड के सेवन की सलाह देती हैं। यह फूड है आंवला या आमला जो गर्मियों में भी आसानी से उपलब्ध होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2022 1:56 PM IST

Health Benefits Of Amla:गर्मियों का मौसम तपती धूप, गर्म हवाओं और उमस के लिए जाना जाता है। गर्मियों की चिलचिलाती धूप के सम्पर्क में आने से जहां लोगों को चिड़चिड़ाहट,सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, गर्मियों में तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाएं या लू की चपेट में आने से लोग गम्भीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। हीटवेट या लू के दुष्परिणामों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन मुनमुन गनेरीवाल एक देसी सुपरफूड के सेवन की सलाह देती हैं। यह फूड है आंवला या आमला जो गर्मियों में भी आसानी से उपलब्ध होता है।  मुनमुन ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर गर्मियों में आंवला खाने के फायदे गिनाए। (Health benefits of Amla in Hindi)

गर्मियों में आंवला खाने के सेहत लाभ

शरीर में बढ़ता है खून

एनिमिया या खून की कमी हमारे देश में एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है जिससे भारी संख्या में लोग पीड़ित हैं। खून की कमी को दूर करने वाले फूड्स की बात की जाए तो आंवले का नाम भी उसमें आता है। आंवला आयरन का एक समृद्ध स्रोत है जिसके सेवन से शरीर में हीमोग्लबिन बढ़ता है और रक्त की कमी दूर होती है।

डाइजेशन बढ़ाए

आंखों और स्किन के अलावा आंवले का सेवन पाचनतंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि, इसमें डाइरी फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। बता दें कि डाइटरी फाइबर पाचन तंत्र की क्षमता बढ़ता है जिससे भोजन पचाने में आसानी होती है। इससे पेट में होने वाले भारीपन, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं। (food that aids to digestion)

वेट लॉस फूड

आंवला एक लो-कैलोरी फूड है जो वेट लॉस के लिहाज से इसे गुणकारी बनाता है। आंवले में कैलोरी कम तो होती ही साथ ही यह फाइबर से भी समृद्ध होता है।  ये सभी गुण आंवले को एक अच्छा वेट लॉस फूड बनाते हैं। आंवले का नियमित सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखने में सहायता हो सकती है। (ways Amla helps in weight loss)

बीमारियों और संक्रमण से मिल सकती है सुरक्षा

जैसा कि विटामिन सी का सबसे अच्छा भंडार माना जाता है आंवला और विटामिन सी (Vitamin C) एक ऐसा तत्व है जो  शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। विटामिन सी एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाकर उसे कार्य करने में सहायता करता है।

अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source