सोने से इतने घंटे पहले खाएं फल नहीं तो उड़ जाएगी रातों की नींद! न्यूट्रिशिनिस्ट से जानें फल खाने का सही समय

न्यूट्रिशिनिस्ट मोहिता गुप्ता आपको फलों के सेवन का सही समय बता रही हैं ताकि आप फलों से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 23, 2022 5:05 PM IST

हम सभी जानते हैं कि फल पोषक तत्वों का भंडार है और ये हेल्दी डाइट का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। हालांकि लोगों के बीच फल के सही समय पर सेवन को लेकर बहुत सारे मिथक हैं, जिनकी वजह से अक्सर लोग इन्हें बेवक्त खाने से डरते हैं। लोगों के बीच ऐसी धारणा रही है कि रात के वक्त हमें फलों को खाने से बचना चाहिए जबकि कुछ का मानना है कि सुबह खाली पेट फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि हमें ये पतह हो कि किस वक्त फल को खाने से आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

न्यूट्रिशिनिस्ट मोहिता गुप्ता आपको फलों के सेवन का सही समय बता रही हैं ताकि आप फलों से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।

मोहिता ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि कुछ लोग कहते हैं हमें 2 बजे के बाद आम नहीं खाने चाहिए कुछ कहते हैं 4 के बाद नहीं खाने चाहिए। सभी की अपनी-अपनी धारणाएं हैं। कुछ का कहना है कि इसे खाने से वजन बढ़ सकता हैतो कुछ लोग कहते हैं कि इसे खाने से अपच की समस्या हो सकती है। कुछ लोग ये कहने से भी नहीं चूकते कि ये हाई ब्लड शुगर और डायबिटीज का कारण बन सकता है। इनमें से किसी का भी दावा बिल्कुल सही नहीं है।

फाइबर का एक समृद्ध स्त्रोत होने के कारण आम ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जिसमें पोटेशियम, डाइटरी फाइबर, विटामिन सी और फोलेट भी शामिल है।

क्या है फलों के सेवन का सही समय ?

मोहिता का कहना है कि आम और दूसरे फलों के सेवन का सबसे अच्छा समय क्या है, इसको लेकर ढेर सारे मिथ हैं लेकिन कुछ वैज्ञानिक प्रमाण भी हैं, जो इसका समर्थन करते हैं। फल को रात के समय खाने से इसमें कैलोरी की मात्रा नहीं बढ़ती और न ही विषाक्त रूप ले सकते हैं। इसलिए रात में फल खाने के डर को दिमाग से निकाल दीजिए।

उन्होंने कहा कि फल हमारे शरीर को कई फायदेमंद पोषक तत्वऔर फाइबर देने का काम करते हैं। फल एक हेल्दी डाइट का बहुत ही ज्यादा जरूरी हिस्सा है।

किस वक्त फल खाना सबसे अच्छा?

आपके लिए दिन के किसी भी वक्त में फल खाना एक बहुत ही अच्छा विचार हो सकता है। मोहिता का कहना है हालांकि मेरी ये सलाह कि आप सोने से 3 घंटे पहले फल या फिर किसी भी फूड को खाने से बचें ताकि आपको रात के वक्त अच्छी नींद आए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source