
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 8, 2022 3:10 PM IST
Beauty Benefits Of Plum:प्लम या आलू बुखारा के फल बरसात के मौसम में आने वाला एक स्वादिष्ट फल है जो अपने खट्टे-मीटे स्वाद के लिए पहचाना जाता है। आकार और रंग में ये सेब जैसे दिखते हैं और इनका सेवन ताजे फलों और सूखने के बाद भी किया जाता है। अपनी लाल-गुलाबी रंगत के कारणज जहां ये देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं वहीं, इनमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ाते हैं और इसके सेवन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हालांकि, सेब और अनार जैसे पौष्टिक फलों की तुलना में आलू बुखारा काफी सस्ता होता है और इसीलिए, लोग कई बार इसकी तरफ ध्यान नहीं देते या इन्हें खरीदना पसंद नहीं करते हैं।(Beauty Benefits Of Plum In Hindi)
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा (Nutritionist Lovneet Batra) ने इस रसीले और खट्टे-मीठे फल की खूबियों के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बताया कि बरसात के मौसम में आलू बुखारा खाना स्किन की सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। (Health benefits of eating Plum in Hindi.)

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लवनीत बत्रा ने लिखा कि" मानसून आर चुका है और इस मौसम स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। ऐसे में एक्ने (acne breakout), स्किन रैशेज (rashes), स्किन पोर्स बंद होने ( clogged skin pores) और त्वचा की चिपचिप बढ़ सकती है। ऐसे में डाइट में आलू बुखारा जैसे फलों को शामिल करने से इन स्किन प्रॉब्लम्स से ना केवल छुटकारा मिल सकता है बल्कि आपकी स्किन को नयी चमक भी मिल सकती है”। (Nutritionist Lovneet Batra explain why eating Plum is beneficial for skin in Hindi.)
अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो
View this post on Instagram