प्रोटीन के लिए पनीर खाना चाहिए या टोफू? जानें दोनों की न्यूट्रिशनल प्रोफाइल और फायदे

टोफू जो दिखने में बिल्कुल पनीर जैसा होता है उसका इस्तेमाल अक्सर पनीर की जगह पर किया जाता है। लेकिन, पनीर और टोफू (paneer and tofu) में से ज्यादा हेल्दी क्या है? पढ़ें यहां

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 11, 2022 2:15 PM IST

Paneer Vs Tofu: वेजिटेरियन डाइट लेने वाले लोगों में हमेशा इस बात की चिंता बनी रहती है कि कहीं वे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन ना मिलने की वजह से कमजोरी ना महसूस करें। जैसा कि प्रोटीन शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है और नॉन-वेजिटेरियन डाइट में आसानी से पाया जा सकता है। लेकिन, वेजिटेरियन डाइट में अक्सर लोग जानकारी की कमी और सही फूड्स की पहचान ना होने के कारण कई बार अपने रोजमर्रा के भोजन को संतुलित नहीं रख पाते जिससे प्रोटीन की कमी की समस्या से उन्हें गुजरना पड़ सकता है।

पनीर और टोफू में से क्या है ज्यादा हेल्दी

जैसा कि प्रोटीन की डेली खुराक के लिए दाल, सोयाबीन, दूध और पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन किया जाता है। जिसमें प्रोटीन के लिए पनीर का सेवन अधिकांश लोग पसंद करते हैं। वहीं, बीते कुछ समय से टोफू का सेवन भी शाकाहारियों के बीच खूब बढ़ा है जो कि प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सोर्स टोफू जो दिखने में बिल्कुल पनीर जैसा होता है उसका इस्तेमाल अक्सर पनीर की जगह पर किया जाता है। लेकिन, लोगों के मन में अक्सर यह सवाल भी आता है कि पनीर और टोफू (paneer and tofu) में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अधिक अच्छा है। इसी बारे में कुछ जानकारियां हम लिख रहें हैं यहां जिनके आधार पर आप समझा जा सकता है इन दोनों में से किसका सेवन कितना फायदेमंद है।

क्या टोफू पनीर से ज्यादा पौष्टिक है? (Is Tofu healthier than Paneer)

एक्सपर्ट्स के अनुसार, टोफू और पनीर के पोषण तत्वों की बात करें तो दोनों में बहुत अधिक अंतर है। टोफू और पनीर दोनों में कैल्शियम और प्रोटीन (sources of protein and calcium) की मात्रा बहुत अधिक होती है और दोनों को बनाने का तरीका भी एक जैसा ही है। टोफू और पनीर में पाए जाने वाले अमिनो एसिड्स (amino acids) शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, पोषक तत्वों की बात की जाए तो दोनों में बहुत अंतर है। जैसे

टोफू में आइसोफ्लेवेन्स ( isoflavones) पाए जाते हैं। यह पौंधों से प्राप्त होने वाला एक कम्पाउंड है जो कई बीमारियों का खतरा कम करता है। इससे दिल की बीमारियों और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव हो सकता है। इसके साथ ही,

  • टोफू एक प्लांट बेस्ड फूड है और इसमें लैक्टोज नहीं होते। इसीलिए, ऐसे लोग जिन्हें दूध से एलर्जी है या लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose Intolerance) की समस्या है वे पनीर की जगह टोफू का सेवन कर सकते हैं।
  • टोफू एक वीगन फूड है।
  • 100 ग्राम टोफू (tofu) से 144 कैलोरी और 8.7 ग्राम फैट प्राप्त हो सकता है।
  • टोफू में आयरन की भी मात्रा पायी जाती है।

पनीर में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

  • दूध से बने होने के कारण पनीर में दूध के सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम (Calcium), विटामिन डी और प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट्स (Healthy fats in milk) भी पाए जाते हैं।
  • 100 ग्राम पनीर से 321 कैलोरी और 25 ग्राम फैट मिल सकता है।
  • पनीर में टोफू की तुलना में आयरन (Iron) कम पाया जाता है।

पनीर और टोफू दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं। लेकिन, टोफू में कैलोरी की मात्रा पनीर की तुलना में काफी कम है इसीलिए, यह उन लोगों के लिए बेहतर फूड ऑप्शन साबित हो सकता है जो वजन कम करने की कोशिश करे रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source