आलू और चावल खाकर भी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल, डाइटिशियन से जानें शुगर कंट्रोल का स्मार्ट तरीका

जब कोई डायबिटीक व्यक्ति चावल और आलू का सेवन करता है तो उसका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसीलिए, लोग इन दोनों चीजों का सेवन करने से मना किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 16, 2024 3:15 PM IST

How to eat rice and potato in diabetes:आलू का स्वाद भारतीयों को खूब पसंद आता है वहीं, चावल के बिना किसी का पेट नहीं भरता। गर्मागर्मा दाल के चावल, पापड़ खाना हर किसी का कम्फर्ट फूड है। वहीं, चावल से बनी बिरयानी (Biriyani), पुलाव (Pulao) और खिचड़ी जैसी डिशेज घर-घर में बनायी जाती हैं। लेकिन, अगर किसी को डायबिटीज हो तो इन दोनों ही स्वादिष्ट चीजों से दूर रहना पड़ता है।

दरअसल, चावल और आलू में स्टार्च पाया जाता है और जब कोई डायबिटीक व्यक्ति इन चीजों का सेवन करता है तो उसका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने का खतरा (risk of spike of blood sugar level)  पैदा हो जाता है। वहीं, चावल और आलू खाने से मोटापा बढ़ने का डर होता है।

लेकिन, अगर आपको कहा जाए कि आप डायबिटीज में भी इन चीजों का सेवन कर सकते हैं तो? जरूर यह बात आपके लिए खुशी की ही होगी तो चलिए हम बताते हैं कि कैसे डायबिटीज के मरीज चावल और आलू का स्वाद ले सकते हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ने से रोक सकते हैं। (right way to eat rice and potato in diabetes)

डायबिटीज में चावल और आलू खाने का हेल्दी तरीका (Healthy way to eat potato and rice in diabetes)

फेमस न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धिमा बत्रा (Riddhima Batra) ने डायबिटिक्स को चावल और आलू के सेवन से जुड़ा एक ऐसा तरीका बताया जिनकी मदद से इन दोनों फूड्स में मौजूद स्टार्च के नुकसान (side effects of starchy foods) से बचने में मदद हो सकती है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से नहीं बढ़ताहै और आपकी डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं बढ़ नहीं पातीं।

डायबिटीज में इस तरह खाएं आलू और चावल

न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धिमा बत्रा ने बताया कि डायबिटीज में चावल और आलू खाने से पहले उसे पका लें और उसके बाद उन्हें दो दिनों के लिए फ्रिज में रख दें। केवल आलू और चावल ही नहीं बल्कि, पास्‍ता और केला जैसे स्टार्च वाले फूड्स का सेवन भी इसी तरह कर सकते हैं। इस तरीके से स्टार्च के साइड-इफेक्ट्स को कम किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.