थकी-थकी आंखों से सोना हुआ मुश्किल? डाइट में शामिल करें ये 5 विटामिन्स और पाएं राहत

न्यूट्रिशिनिस्ट लवनीत बत्रा ने 5 ऐसे जरूरी विटामिन्स के बारे में बताया है, जो आंखों के नीचे सूजन, डार्क सर्कल जैसी आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत पहुंचाने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 21, 2022 4:33 PM IST

आंखें हमारे शरीर का एक ऐसा अंग हैं, जो पूरे दिन काम करती हैं और जब तक आप थककर चूर नहीं हो जाएंगे और खुद नहीं चाहेंगे कि आप सोने के लिए तैयार हैं तब तक आंखें बंद नहीं होंगी। मौजूदा वक्त में ज्यादातर नौकरीपेशा लोग अपना ज्यादा वक्त कंप्यूटर स्क्रीन के आगे बिताते हैं, जिसकी वजह से थकान, सिरदर्द और आंखों में भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं और आपको अपना काम करने में परेशानी होती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो न्यूट्रिशिनिस्ट लवनीत बत्रा ने 5 ऐसे जरूरी विटामिन्स के बारे में बताया है, जो आंखों के नीचे सूजन, डार्क सर्कल जैसी आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत पहुंचाने का काम करते हैं।

आंखों की थकान दूर करने वाले विटामिन्स

1-विटामिन ए

लवनीत बत्रा का कहना है कि विटामिन ए उम्र के साथ-साथ होने वाले आंखों के धुंधलेपन जैसे परेशानी के जोखिम को कम करने में मदद करता है, जो कि एक आम विकार है। इसके अलावा ये विटामिन सूरज की रोशनीसे होने वाले नुकसान से भी आंखों को बचाने का काम करता है। पौधों में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन नाम का तत्व कोर्निया को साफ और हेल्दी रखने में एक अहम भूमिका निभाता है।

2-विटामिन ई

लवनीत का कहना है कि विटामिन सी हमारे शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट और मुक्त कणों के बीच सही संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिसकी वजह से आंखों की कोशिकाएं हेल्दी रहती हैं।

3-विटामिन सी

विटामिन सी एक ऐसा विटामिन है, जो कोलेजन के निर्माणमें मदद करता है और कोर्निया व स्केलरा को सही सरंचना के लिए बहुत ही जरूरी होता है। स्कलेरा आपकी आईबॉल को बाहरी कवर करने का काम करता है, जिसको बेहतर बनाने में विटामिन सी नाम का विटामिन बहुत मदद करता है।

4-ल्यूटीन और जेक्सएनथिन

ये दोनों विटामिन हानिकारक शक्तिशाली नीली रोशनी से आपकी आंखों को बचाने में बहुत मदद करते हैं। ये हानिकारक नीले रंग की रोशनी बहुत ही ज्यादा हानिकारक होती है। इसके अलावा ये विटामिन्स आपकी आंखों को उम्र के साथ-साथ होने वाले धुंधलेपन से भी बचाते हैं।

5-ओमेगा-3

ओमेगा-3 एक बहुत जरूरी फैटी एसिड है, जो हमारी आंखों को ड्राई होने और उसके कारण होने वाली परेशानियों से बचाने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source