इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दूध में मिलाएं जायफल, बीमारियां रहेंगी दूर, होगें ये भी फायदे

कोविड-19 इंफेक्शन के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोज़ रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में जायफल पाउडर मिलाकर पीएं। इससे, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी और होंगे ये फायदे-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 17, 2020 10:40 AM IST

जायफल भारतीय रसोइयों में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है। जो खाने की लज़्ज़त बढ़ाता है। यह डायजेशन से जुड़ी परेशानियां कम करता है। इसीलिए, इसे अन्य मसालों के साथ मिक्स करके इसे विभिन्न डिशेज़ में मिलाया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जायफल या नटमेग हमें बीमारियों से भी बचाने का काम करता है। जी हां, यह खूश्बूदार मसाला आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। जिसस, बीमारियों और इंफेक्शन्स से लड़ने की शरीर की क्षमता बढ़ती है। कोविड-19 इंफेक्शन के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोज़ रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में जायफल पाउडर मिलाकर पीएं। इससे, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी और अन्य कई फायदे भी होंगे। कैंसर से सुरक्षा देने और डायजेशन सुधारने वाले जायफल के कुछ ऐसे ही हेल्दी फायदों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां-

डायट में दे जायफल को जगह, होगें ये हेल्दी फायदे

अनिद्रा की परेशानी करे दूर

कई लोगों को इन दिनों नींद ना आने की परेशानी हो रही है। कोरोना वायरस से जुड़ी ख़बरें और लगातार बढ़ते लॉकडाउन की वजह से लोग चिंता, उदासी और असुरक्षा की भावना महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को ठीक तरीके से सो ना पाने की परेशानी भी हो रही है। ऐसे में जायफल आपके काम आ सकता है। यह इंसोमेनिया यानि अनिद्रा की बीमारी को कम करता है। इंसोमेनिया में पीड़ित व्यक्ति ठीक से सो नहीं पाता, रात में नींद बार-बार टूट जाती है और नतीजतन अगले दिन सुस्ती, थकान, पेट में गैस और सिर दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे लोगों को सोने से पहले जायफल पाउडर दूध में मिलाकर पीना चाहिए।

स्ट्रेस करे कम

जायफल को अपनी डायट में शामिल करने से आपको तनाव से राहत मिलती है। इसके सेवन से बॉडी में सेरेटोनिन हार्मोन्स अधिक मात्रा में बनते हैं। ये हार्मोन्स शरीर के साथ-साथ दिमाग को शांत रखते हैं। जिससे, स्ट्रेस भी कम महसूस होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए नैचुरल फूड्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। जायफल भी ऐसा ही एक फूड है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही शररी की अन्य कार् प्रणालियां भी सही तरीके से कार्य करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source