... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 20, 2020 5:11 PM IST
दूध में जायफल मिलाकर पीने से पुरुषों में बढ़ती है कामेच्छा और होती हैं ये बीमारियां दूर, जानें दूध में जायफल डालकर पीने के फायदे
जायफल, जिसे अंग्रेजी भाषा में नटमेग के नाम से भी जाना जाता है भारत सहित पूर्वी देशों में पाई जाने वाली एक प्राकृतिक औषधि है। जायफल का पेड़ यूं तो अपने औषधीय लाभ के लिए जाना जाता है और इसका प्रयोग बरसों से पाचन और आंत संबंधी बीमारियों को दूर करने में होता आ रहा है। जायफल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन बहुत से लोग इसके फायदों से अनजान हैं। जी हां, जायफल को प्राकृतिक रूप से स्लीपबूस्टर के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि रोज रात को गर्म दूध में जायफल पाउडर डाल कर पीने से अच्छी नींद आती है। वे लोग, जो नींद ना आने की समस्या से परेशान रहते हैं उन लोगों के लिए ये एक अच्छा उपाय है और इससे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। जायफल में ढेर सारे मिनरल, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप भी जायफल के फायदों से अनजान हैं तो इस लेख में हम आपको दूध में जायफल पाउडर डालकर पीने के ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में बहुत मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके फायदे।
रात में सोते वक्त गुनगुने दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से आपको नींद अच्छी आएगी। इसके साथ ही अगर पुरुष नियमित रूप से इसका सेवन करें तो कामेच्छा बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
बच्चों से लेकर बड़े भी कई बार दूध को हजम नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उन्हें ब्लोटिंग और उल्टी जैसा मन होने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर उबाल लें और दूध को हल्का गुनगुना होने पर छानकर पी लें। आप इन दोनों समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
जायफल नाम की इस प्राकृतिक औषधि की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण खांसी और जुकाम के इलाज में इसे बेहद कारगर माना जाता है। इतना ही नहीं ये आपके ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
जायफल की थोड़ी मात्रा को दूध में घिसकर चेहरे पर मास्क के रूप में लगाने से मुहांसों को दूर करने में फायदा होता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद मिलती है।
दूध में जायफल डालकर पीने से मूत्र पथ के संक्रमण (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) को कम करने में भी मदद मिलती है।
जायफल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये गठिया और मांसपेशियों की चोटों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी बेहद कारगर माने जाते हैं।
जायफल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण सांस की बदबू को खत्म करने के लिए जाने जाते हैं और ये ओरल कैविटी में मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में आपकी मदद करते हैं।