डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक इन 8 समस्याओं में बहुत फायदेमंद है सहजन की पत्तियां, जानिए खाने का तरीका

Benefits of Drumstick Or Moringa Leaves: देश के अलग-अलग हिस्सों में सहजन (मोरिंगा) को अलग-अलग नामों ​से जाना जाता है। कुछ लोग इसे सहजन तो कुछ सजना कहते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 21, 2024 2:05 PM IST

Benefits of Drumstick Or Moringa Leaves: पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर को सहजन की पत्तियों के महत्व की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि मोरिंगा की फलियों के साथ ही इसकी पत्तियां भी गजब की पौष्टिक होती हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में सहजन को अलग-अलग नामों ​से जाना जाता है। कुछ लोग इसे सहजन तो कुछ मोरिंगा कहते हैं। नाम कोई भी हो, ये पत्तियां पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिसके कारण आप कई इंफेक्शन से बच पाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए ये किसी हेल्दी टॉनिक की तरह काम करता है। इन पत्तियों में विटामिन ए, सी, ई, बी6, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। इनका नियमित सेवन करने के कई फायदे हैं।

सहजन की पत्तियों के फायदे - Health Benefits of Drumstick Leaves

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

मोरिंगा के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर से संक्रमण दूर रहते हैं। ये पत्तियां शरीर के ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करती हैं।

बेहतर होगा पाचन तंत्र

मोरिंगा के पत्ते पाचन तंत्र को एक्टिव बनाते हैं। इससे पाचक एंजाइम का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, अपच और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

कंट्रोल होगी ब्लड शुगर

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सहजन की पत्तियों किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये पत्ते ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करते हैं। प्री डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे डायबिटीज का जोखिम कम होता है।

सेहतमंद रहेगा दिल

सहजन की पत्तियों खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल के लेवल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल के लेवल को बढ़ाते हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल धमनियों में नहीं जमता और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

आंखों के लिए अच्छा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी बनी रहे और वो कभी कमजोर न हो तो आपको नियमित रूप से सहजन की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। विटामिन ए से भरपूर से पत्तियां आंखों के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं।

हेल्दी रहेगा लिवर

ये हरी-हरी पत्तियां आपके लिवर की सेहत का भी ध्यान रखती हैं। दुनियाभर में हुए शोध बताते हैं कि इन पत्तियों में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह लिवर की सूजन को कम करती हैं।

वेट लॉस में मददगार

अध्ययन बताते हैं कि मोरिंगा के पत्तों से आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है। जिसके कारण आप वेट मैनेजमेंट कर पाते हैं। साथ ही ये पत्तियां हाई फाइबर से भरपूर होती हैं, जिससे आपका पेट जल्दी भरता है और देर तक भूख नहीं लगती। ऐसे में आप ओवर ईटिंग से बच पाते हैं और वजन कम होता है।

दिमाग होगा तेज

मोरिंगा के पत्ते आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट याददाश्त को बढ़ाते हैं। ये कॉग्निटिव फंक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं।

ऐसे करें सेवन

सहजन की पत्तियों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। चाहें तो पीएम मोदी की तरह आप भी इन पौष्टिक पत्तियों का पराठा बनाकर खा सकते हैं। इसके साथ ही इसकी चाय पी सकते हैं। या फिर सलाद, स्मूदी या सूप में भी इसे डाल सकते हैं। आप मोरिंगा पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। यह आसानी से किराने की दुकानों और ऑनलाइन उपलब्ध होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source