... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 25, 2019 5:54 PM IST
सौंफ के फायदे और नुकसान के बारे में आप अक्सर पढ़ते रहते हैं, सौंफ के औषधीय गुण हेल्थ के लिए इतने फायदेमंद होते हैं कि इंसान कई बीमारियों को ठीक कर सकता है। कुछ लोग सौंफ को मिश्री के साथ मिलाकर खाते हैं तो कुछ लोग सौंफ की चाय पीते हैं। ©pixabay
सौंफ के फायदे और नुकसान के बारे में आप अक्सर पढ़ते रहते हैं, सौंफ के औषधीय गुण हेल्थ के लिए इतने फायदेमंद होते हैं कि इंसान कई बीमारियों को ठीक कर सकता है। कुछ लोग सौंफ को मिश्री के साथ मिलाकर खाते हैं तो कुछ लोग सौंफ की चाय पीते हैं।
कुछ लोग आपको सौंफ के अर्क को भी अपनी डाइट में शामिल करने की बात कहते हैं। सौंफ का उपयोग आप अपनी डेली डाइट में कैसे करें कि सौंफ के औषधीय गुण आपको अच्छी तरीके से मिल जाएं ? आइए जानते हैं सौंफ खाने के फायदे कब अच्छी तरीके से मिलतें हैं। जानें क्यों प्रेगनेंसी में सौंफ खाने से किया जाता है मना।
सौंफ कब और कैसे खाएं ?
सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका उपयोग करते वक्त इसका जरूर ध्यान रखें। सौंफ के फायदे आपको तभी मिलते हैं जब शरीर में यह सही तरीके से घुल जाए। सौंफ को आप गर्मी के दिनों में शरबत या ठंडई बनाने में कर सकते हैं। ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है विटामिन सी की कमी।
सौंफ को आप बादाम और मिश्री के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना खाना खाने के बाद या सोने से पहले खा सकते हैं।
सौंफ के साथ अगर आप अंजीर भी खाते हैं तो आपको गले की परेशानी और खांसी की समस्या नहीं होती है।
सौंफ का सबसे अच्छा सेवन तब माना जाता है जब आप खाने के बाद सौंफ खाते हैं। सौंफ में पाये जाने वाले तत्व आपके पाचन को ठीक रखते हैं।
जीरा, सौंफ और धनिया का ये मिश्रण एसिडिटी में दिलाएगा आराम।
अगर आपके पाचन में किसी तरह की परेशानी रहती है तो आप सौंफ की चाय भी दिन में 2 बार पी सकते हैं। सौंफ की चाय पीने से वजन भी कम कर सकते हैं।
पेट में दर्द और अपच की समस्या रहती है तो भुनी हुई सौंफ का इस्तेमाल आपको करना चाहिये।
कब्ज और एसिडीटी की समस्या अगर आपको रहती है तो आपको गुलकंद के साथ सौंफ को दूध में मिलाकर सेवन करना चाहिए।
एसिडीटी की परेशानी हमेशा रहती है तो पानी में सौंफ को उबाल लें और उस पानी को ठंडा करके सेवन करें।
सौंफ का रोजाना सेवन करने से आपकी स्किन भी बेहतर रहती है और त्वचा पर उम्र का असर जल्दी नहीं दिखता है।
सर्दी में विटामिन-ई कैप्सूल का कैसे इस्तेमाल करें ?
विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी।